बिहार को विशेष व दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने को आप ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
पन्नालाल कुमार छपरा(सारण) । आम आदमी पार्टी ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार को विशेष व दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, सचिव रंजीत सिंह तथा प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि पीएम के इस कदम से दोनो ही राज्यों के विकास को नया आयाम मिलेगा।
पीएम को संबोधित पत्र में कहा गया है कि दिल्ली एक राज्य होते हूए भी वहां के अधिकांश मिशनरीज केन्द्र सरकार के अथवा एलजी के अधीन है।आइएएस अधिकारी के तबादले और पोस्टिंग के अधिकार राज्य सरकार के पास नहीं होने के कारण अधिकारीगण, मुख्यमंत्री या मंत्रियों की बात ही नहीं मानते। राज्य में बढ़ते प्रदूषण के मामले में कई बार दिल्ली सरकार ने अधिकारियों की बैठक बूलायी। लेकिन उस बैठक में अधिकारी आते ही नहीं जिसे जनता द्वारा चुनी हूयी सरकार बूलाती है। यह कैसा लोकतंत्र है, जहां जनप्रतिऩिधीयों की बात अधिकारी सूनते ही नहीं है।
ऐसी स्थिती में आम आदमी की कौन सूनेगा जब सरकार की ही नहीं सूनी जा रही है। इसके अलावा, सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं को प्रभावित कर दिल्ली की आप सरकार को तंग की जा रही है।करीब चार माह से जिस राज्य में आइएएस अधिकारी हड़ताल पर हो वहां विकास की बात तो दूर लोगों की बूनियादी जरूरतों के भी लाले पड़ जाएंगे। दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बूनियादी क्षेत्रों में सराहनीय काम की है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर वहां के विकास में आप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
- आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली को पूर्ण राज्य व बिहार को विशेष राज्य दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
- सूबे की सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में रही विफल
ऐसी स्थिती में आम आदमी की कौन सूनेगा जब सरकार की ही नहीं सूनी जा रही है। इसके अलावा, सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं को प्रभावित कर दिल्ली की आप सरकार को तंग की जा रही है।करीब चार माह से जिस राज्य में आइएएस अधिकारी हड़ताल पर हो वहां विकास की बात तो दूर लोगों की बूनियादी जरूरतों के भी लाले पड़ जाएंगे। दिल्ली सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी बूनियादी क्षेत्रों में सराहनीय काम की है। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देकर वहां के विकास में आप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए।
इसी तरह, बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए विशेष राज्य का दर्जा समय की मांग है। चुनाव के समय भी अनेक पार्टियों ने इसकी मांग की थी । लेकिन केन्द्र और बिहार में एनडीए सरकार रहते हूए भी विशेष राज्य का दर्जा नही मिल पाना सरकार की विफलता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.