Breaking News

मोतिहारी:- रोटरी लेक टाउन के वर्ष 2017-18 कार्यकाल के अंतिम दिन शनिवार को नगर के रेडक्रॉस में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।


घोड़ासहन/मोतिहारी से चम्पारण टुडे न्यूज़ हेड ब्यूरो चीफ  सुभाकार कुशवाहा की रिपोर्ट

मोतिहारी:- रोटरी मोतिहारी लेक टाउन के वर्ष 2017-18 कार्यकाल के अंतिम दिन शनिवार को नगर के रेड क्रास में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रोटरी के सदस्यों के साथ ही नगर के तमाम लोगों ने रक्तदान किया। खास बात यह है कि रोटरी के इस कार्यकाल की शुरुआत भी रक्तदान शिविर के आयोजन से ही हुई थी। शनिवार को आयोजित इस शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रोटरी मोतिहारी लेक टाउन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिन्हा, सदस्यों में विरेश वर्मा, नवनीत रंजन प्रशातं कुमार गुप्ता रहे। साथ ही इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रोटरी के देवप्रिय मुखर्जी, रेड क्रास के सभापति रो. श्रिप्रकाश चौधरी, प्रभात कुमार, डा. अशोक कुमार, श्री रंजीत श्रिवास्तव एवं आमोद कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.