Breaking News

मोतिहारी:क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत

*क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष के पुत्र समेत दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत*


रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी: छतौनी मोतीहारी में शुक्रवार होली के दिन ट्रक (कन्टेनर) और मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो ब्यक्ति  की मौत घंटनास्थल पर हो गई है।मृत ब्यक्ति बुलेट मोटसाइकिल चला रहा था।मोटरसाइकल बिना नंबर का है।
कंटेनर में मछली लदा हुआ था जो दिल्ली से नेपाल जा रहा था।ज्योही कंटेनर छतौनी गोलम्बर के पास पहुँचा उसी समय पायल सिनेमा की ओर से नई बुलेट पर सवार 2 युवक जिसमे 1 का नाम विजेता सिंह (19) पिता क्षत्रिय महासभा के पूर्वी चंपारण के जिला अध्यक्ष शशिभूषण सिंह उर्फ चुनचुन सिंह जो मूलतः बेतौना के निवासी है।अभी मठिया में ही रहते है। दूसरे युवक की पहचान किशन झा (18)  पिता स्वर्गीय अजय झा मूल रूप से दूधियावा सरेया ओझा टोला,पहाड़पुर का निवासी है जो वर्तमान में मठिया में ही रहता था।किशन झा के मामा डॉक्टर प्रबुद्ध झा मनि हॉस्पिटल में कार्यरत है।सूचना मिलते ही छतौनी पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.