Breaking News

मेरी रिहाई मेरे चरित्र का प्रमाण: धर्मेंद्र विद्रोही

पदभार ग्रहण करते हुए श्री धर्मेंद्र विद्रोही साथ में संस्था के सदस्य 
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 
आज दिनांक 4 मार्च 2018 को डॉ कलम एजुकेशनल फाउंडेशन (ट्रस्ट) के अध्यक्ष का पदभार  करते हुए धर्मेंद्र विद्रोही ने  बताया कि जिस गँवई एवं घिनौनी राजनीति के तहत मुझे फँसाया गया था। न्यायलय ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। मैं पहले भी निर्दोष था चरित्रवान आज भी हूँ।  मेरी रिहाई मेरे चरित्र का प्रमाण है। 
        ज्ञात हो की घोड़ासहन कांड संख्या 423/16  दिनांक 26 अक्टूबर 2016 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। लेकिन 28 फरवरी 2018 को मोतिहारी न्यायलय द्वारा श्री विद्रोही को बाइज्जत बरी कर दिया गया।  जिसके बाद बधाई देने वालो का ताँता लग गया।  इस अवसर पर  संस्था के पदाघिकारी श्याम किशोर, मो० अनवर अली अंसारी, रविशंकर कुमार, ओमप्रकाश कुमार (अधिवक्ता), डॉ हनीफ, रंजीत केसरी, सुरेश यादव, अरविंद कुमार, प्रमोद मौर्य, अनिल यादव के साथ परिवर्तनकारी शिक्षक संगठन के अनिल सिन्हा, विजय मंजेकर, प्रशांत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.