कोटवा में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,पुलिस छानबीन में जुटी
कोटवा में शव बरामद , पुलिस छानबीन में जुटी।
सहयोगी अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-
पूर्वी चम्पारण : जिले के कोटवा थाना क्षेत्र के भोपतपुर ओपी के भोपतपुर नदी कान्ही में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा है. मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.इस सिलसिले में असमय काल के शिकार हुए मृतक जयलाल सहनी उर्फ टाइगर सहनी केे भतीजा नंदलाल सहनी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया है. बताया है कि सोमवार की शाम जयलाल सहनी उर्फ टाइगर सहनी (50) को गांव के ही बुनीलाल सहनी, श्रीपति देवी, रंकेश सहनी, उषा देवी, कविता देवी व अन्य ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा. वे बुरी तरह घायल हो गए थे.सुबह शौच के लिए निकला तो देखा कि मेरे चाचा टाईगर खून से लथपथ हुए मरे पड़े थे.
मृतक पर हमले से पहले दरवाजे पर हुई थी नोंक-झोंक
बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी. सोमवार की शाम टाइगर अपने घर जा रहा था.इसी दौरान रास्ते में आरोपित के दरवाजे पर विवाद हुआ.इसी दौरान आरोपितों ने लाठी-डंडे से वार कर दिया. जिसमें टाइगर की मौत हो गई.आरोपित पक्ष की दबंगई के कारण कोई वहां नहीं गया.लेकिन, सुबह देखा गया कि टाइगर की मौत हो चुकी थी.
भोपतपुर, ओपी प्रभारी ने बताया
भोपतपुर,ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था.उसी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने द्वितीय पक्ष के टाइगर की हत्या कर दी.पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेजा है.तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं.शेष की खोज की जा रही है.
![]() |
| शव की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.