Breaking News

भंगहा एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार

*भंगहा एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार*
जब्त शराब,बाइक व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवानों की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:सीतामढी 20 वी वाहिनी एसएसबी जी सम्वय बीओपी भंगहा कैम्प के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर  गुरुवार की सुबह नेपाल से बाइक पर लेकर आरहे 60 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या T/08 पास छापेमारी कर धर दबोच लिया गया।जानकारी देते भंगहा कैम्प के इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के कटकुइया गांव निवासी गणेश यादव के रूप में की गयी है।गिरफ्तार शराब कारोबारी शराब को बोरा में रख हीरो एचएफ डिलक्स बाइक से नेपाल से लेकर आरहा था।इसी बीच गुप्त सुचना पर शराब तथा बाईक समेत कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामद नेपाली सौंफी शराब की संख्या 60 पीस पाया गया है।छापेमारी टीम में हेड कॉन्स्टेबल विनय कुमार के साथ उमेश कुमार सिंह,सुजीत कुमार यादव,विजय बहादुर एवं कैलाश खोसला शामिल थे।एसएसबी ने बरामद शराब व जब्त बाइक के साथ गिरफ्तार शराब तस्कर को उत्पाद विभाग मोतिहारी को सुपुर्द कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.