Breaking News

घोड़ासहन में अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली,हत्या के विरोध में सड़क जाम

*घोड़ासहन में अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारी,हत्या के विरोध में सड़क जाम*
मृतक नेमिलाल का शव
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्टेट बैंक की पुरनहिया शाखा से पैसे निकाल कर अपने घर लौट रहे ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक नेमीलाल प्रसाद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश उनके पास से रुपये व बाइक लूट ले गए। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। सूचना पर पहुंचे डीएसपी बमबम चौधरी व इंस्पेक्टर अजय कुमार घोड़ासहन थाने में कैंप कर रहे हैं। बदमाशों द्वारा लेकर भागी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। वहीं घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया।


सड़क जाम करते जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ता
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रजवाड़ा ग्राम निवासी नेमीलाल प्रसाद अपने गांव में ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। शुक्रवार को तीसरे पहर बैंक से रुपये लेकर वे बनझुला के रास्ते घर लौट रहे थे। बाइक सवार बदमाशों ने स्थानीय कॉलेज के पीछे बांसबारी के निकट उन्हें गोली मारी। गोली लगने से वे बाइक सहित सड़क किनारे गिर गए। इसी बीच बदमाशों की बाइक भी असंतुलित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गयी। अपनी बाइक को छोड़ बदमाश ग्राहक केन्द्र संचालक की बाइक से ही भाग निकले।
सड़क जाम कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाते डीएसपी बमबम चौधरी
नेमीलाल प्रसाद को बांह में गोली लगी थी जो सीने तक पहुंच गयी। आनन-फानन में उन्हें मोतिहारी पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। स्टेट बैंक के अधिकारियों के अनुसार नेमीलाल प्रसाद ने दो चेकों के माध्यम से कुल 5.15 लाख की निकासी की थी। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि संचालक के पास से बरामद बैग
घटनास्थल से पुलिस द्वारा बरामद अपराधियों की बाइक
से 2.30 लाख की बरामदगी हो गयी है। बदमाशों द्वारा संचालक की लूटी गयी बाइक भी चिरैया पंप के निकट से लावारिस हालत में बरामद कर ली गयी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मृतक नेमिलाल के रोते विलखते परिजन
घटना से आहत रालोसपा के प्रदेश महासचिव जयमंगल प्रसाद कुशवाहा ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने मांग प्रशासन से की है।
घटना स्थल से बरामद अपराधियों की बाइक का नम्बर BR05L/1287 है वही थाने में लेकर आने पर नम्बर प्लेट की जांच करने व उसपर लगा नम्बर का स्टिकर हटाने पर बाइक का नम्बर BR01DC/1278 पायी गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.