घोड़ासहन:बरवाखुर्द एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार
*बरवाखुर्द एसएसबी के जवानों ने 60 बोतल शराब व बाइक के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार*
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:सीतामढी 20 वी वाहिनी एसएसबी जी सम्वय बीओपी बरवाखुर्द कैम्प के जवानों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर शाम नेपाल से बाइक पर लेकर आरहे 60 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो शराब कारोबारी को भारत-नेपाल सीमा स्थित पिलर संख्या 351/01 के पास छापेमारी कर धर दबोच लिया गया।जानकारी देते बरवाखुर्द कैम्प के सहायक उप निरीक्षक रिंगझिंग शेरपा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब कारोबारी की पहचान मोतिहारी थाना क्षेत्र के गोढवा गांव निवासी नूर मोहम्मद मंसूरी तथा अनिल कुमार के रूप में की गयी है।गिरफ्तार शराब कारोबारी शराब को बोरा में रख बाइक से नेपाल से लेकर आरहा था।इसी बीच गुप्त सुचना पर शराब तथा बाईक समेत कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।बरामद नेपाली सौंफी शराब की संख्या 60 पीस पाया गया है।छापेमारी टीम में श्री शेरपा के अलावे अनिल दुसंगे,के हनुमंते,राहुल पाण्डे एवं प्रकाश कुमार शामिल थे।एसएसबी ने बरामद शराब व जब्त बाइक के साथ गिरफ्तार दोनों शराब तस्कर को उत्पाद विभाग मोतिहारी को सुपुर्द कर दिया है।
![]() |
| जब्त बाइक,शराब व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवानों की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.