Breaking News

घोड़ासहन:सीएसपी संचालक हत्या व लूटकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

*सीएसपी संचालक हत्या व लूटकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज*
मृतक के रोते बिलखते परिजन की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:अपराधियों द्वारा शुक्रवार को दिन दहाड़े सीएसपी संचालक नेमिलाल को गोली मार हत्या व लाखो रुपये के लूट मामले में मृतक के छोटे भाई मोतीलाल महतो द्वारा प्राथमिकी कांड संख्या 93/18 दर्ज कराई गयी हैं.दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते 9 मार्च को मेरे बड़े भाई नेमिलाल महतो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पुरनहिया शाखा से 5 लाख 10 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर राजवाड़ा लौट रहे थे तभी जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज के आगे बासवाड़ी के निकट सड़क पर पूर्व से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मेरे भाई के साथ गोली मारकर हत्या कर लूट की घटना को अंजाम दिया तथा उनके ही बाइक संख्या बी आर 05 एल/9531 लेकर भाग खड़े हुए.हालांकि बाइक को चिरैया पुलिस ने मिश्रौलिया पेट्रोल पंप के निकट से बरामद कर लिया गया.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.