Breaking News

घोड़ासहन पुलिस ने दो देसी पिस्टल,एक कारतूस व बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

*घोड़ासहन पुलिस ने दो देसी पिस्टल,एक कारतूस व बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार*
बरामद पिस्टल व गिरफ्तार अपराधी के साथ पुअनि छोटेलाल पटवारी की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के खैरवा लौखान गांव में रविवार की तड़के छापेमारी कर पुलिस ने दो देसी पिस्तौल व एक जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए युवक की पहचान गुरमिया खास गांव निवासी 29 वर्षीय मुन्ना यादव के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि खैरवा लौखान गांव में चल रहे आर्केस्ट्रा में नेपाली नम्बर बाइक एवं अवैध पिस्तौल के साथ दो युवकों को खड़े होने की गुप्त सूचना उन्हें तड़के मिली थी।वहां पहुंचने पर उक्त बाइक के निकट खड़ा युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे घेराबन्दी कर दबोच लिया गया।युवक के पास से 8 एमएम बोर के दो देसी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।युवक के पास सैमसंग
बरामद बाइक की तस्वीर
कम्पनी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया जिसमें नेपाली सिम लगा हुआ है।बरामद बाइक पर नेपाली नम्बर ग 11 प - 7138 अंकित है।श्री अंसारी के अनुसार मुन्ना यादव ने एक पिस्टल व कारतूस अपना होने की बात स्वीकार करते बताया कि दूसरा पिस्टल उसके ही गांव के एक व्यक्ति का है।वे दोनो बरात में लूटपाट के इरादे से यहां आये थे।छापेमारी में पुअनि छोटेलाल पटवारी,राजनंदन पासवान व सस्त्र बल शामिल थे।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.