बथनाहा पुलिस ने इंडिका कार,बाइक व दो पिस्टल समेत चार कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार
 |
| गिरफ्तार अपराधियों व जब्त हथियार के साथ प्रेसवार्ता करते पुलिस पदाधिकारी |
विनोद कुमार उर्फ विनोद सिंह की रिपोर्ट
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले की बथनाहा पुलिस ने चोरी के सोने की डील करते चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो लोडेड पिस्टल, एक इंडिका कार गाड़ी संख्या- ओआर-03ई-5644, टीवीएस की अपाची बाइक बीआर-30आर-1234 व सात मोबाइल फोन भी बरामद की है।गिरफ्तार अपराधियों में से एक
 |
| जब्त इंडिका कार |
बथनाहा थाना क्षेत्र के भानुआडीह निवासी दीपनारायण उर्फ़ दीपू सीतामढ़ी के वरिष्ठ पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड का नामजद अभियुक्त है।जो वर्तमान में जमानत पर बाहर था।मिली जानकारी के अनुसार सभी अपराधी नगर थाना क्षेत्र के सोनापट्टी स्थित एक आभूषण व्यवसाई से चोरी के एक किलो सोने को 15 लाख रुपए में बेचने को आ रहे थे। जिसके सौदे के लिए अपराधियो और व्यवसाई द्वारा बथनाहा थाना क्षेत्र के एन.एच. रामनगर मोड़ का चयन किया गया था। जिसकी भनक पुलिस को पूर्व में ही लग गई फलतः जाल बिछा दी।अपराधियो ने भी व्यवसायी को ठगने व उसके पैसे लूटने के उद्देश्य से सोने से भड़ी बैग की जगह खाली बैग लायी तो व्यवसायी ने भी खुद न जाकर दूसरे लोगो को पैसो की बैग की जगह खाली बैग देकर भेजा, निर्धारित समय पर व्यवसायी के न पहुचने के बाद सभी अपराधी अपनी कार व मोटरसाइकिल से
 |
| जब्त अपाचे बाइक |
एन.एच.रामनगर मोड़ से कमलदह गाव की ओर जाने लगे।
जहाँ पूर्व से घात लगाए बथनाहा थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना,अनि राकेश गोसाई सहित सशस्त्र बलो की टीम ने उन्हें हथियारों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा।पुलिस ने पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर आभूषण व्यवसायी व गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर देर रात तक छपेमारी अभियान में जुटी रही।
पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड का शूटर भी गिरफ्तार
अपराधियों में जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित भीषवा बाज़ार निवासी विजय बैठा, बाजपट्टी थाना क्षेत्र के कचहरीपूर निवासी हलिम खान, नगर थाना के भारसर गोट निवासी मो० जमशेद आलम व बथनाहा थाना के भानुआडीह निवासी दीपनारायण उर्फ़ दीपू का नाम शामिल है।मालूम हो कि विगत वर्ष 2016 में जिले के पत्रकारिता के भीष्मपितामह माने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार अजय विद्रोही हत्या कांड में भी दीपनारायण उर्फ़ दीपू मुख्य अभियुक्त था,जो वर्तमान में जमानत पर बाहर है।पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियो से गहन पूछताछ के बाद उनलोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.