Breaking News

घोड़ासहन:कुरनिया माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महदेवा के युवक की मौत

घोड़ासहन:कुरनिया माता मंदिर के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से महदेवा के युवक की मौत
मृतक का शव
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के कुरनिया माता मंदिर के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी जनक ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र रामनिवास के रूप में की गयी हैं.मिली जानकारी के अनुसार मृतक घोड़ासहन से अपने गांव महादेवा पैदल जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर भाग गया.युवक की मौके पर ही मौत हो गयी.मृतक लकड़ी मिस्त्री का काम करता था.घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है.मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर मे चीत्कार मच गयी और पूरा गांव सदमे में है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.