Breaking News

चंपारण के लाल मुन्ना कुमार “नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड-2018” के लिए चयनित,चंपारण वासियों में हर्ष

*चंपारण के लाल मुन्ना कुमार  “नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड-2018” के लिए चयनित*
*चंपारण वासियों में हर्ष*
मुन्ना कुमार की फाइल फोटो
डी.एन.कुशवाहा ,जिला प्रवक्ता पीएसए व पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण
मोतिहारी:भगवान बुद्ध  की तपोभूमि  व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण अंतर्गत  पकड़ीदयाल के सिरहा गांव निवासी तथा ख्वाब फाउंडेशन के अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने अपने उत्कृष्ट कार्यों के बदौलत चंपारण की गरिमा को बढ़ाने का कार्य किया है। चंपारण के लाल मुन्ना कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिसकी बदौलत वे “नेशनल यूथ आइकॉन अवार्ड-2018” के लिए चयनित हुए हैं। जो चंपारण वासियों के लिए काफी गर्व की बात है । मुन्ना कुमार को यह सम्मान युवाओं को सशक्त बनाने हेतु किए जा रहे कार्यों हेतु यूएनओ
अवार्ड के लिए मिले पत्र की तस्वीर
से संबद्ध अंतराष्ट्रीय संस्था “अंतराष्ट्रीय यूथ कमिटी” द्वारा 20 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के प्रसिद्ध कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया के सभागार में प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूरे भारत से कुल 15 सशक्त युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है। गौरतलब हो कि  मुन्ना कुमार  ख्वाब फाउंडेशन के तत्वाधान में दर्जनों यूथ कॉन्फ्रेंस का आयोजन करा चुके है । जिसमें चंपारण यूथ कॉन्फ्रेंस, चंपारण मुखिया सम्मिट, कलाम को सलाम , जज़्बा-देश सेवा का आदि प्रमुख हैं। बताते चले कि मुन्ना भाई+ दर्जनों अंतराष्ट्रीय यूथ कॉन्फ्रेंस में शामिल हो चुके है। जिसमें प्रमुख दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व युवा कॉन्फ्रेंस, भूबनेश्वर में प्रथम साउथ एशिया यूथ कॉन्फ्रेंस, यूनेस्को द्वारा आयोजित विशाखापटन में टेक-2017, “इंटरनेशनल यूथ सम्मिट-2018” अहमदाबाद आदि शामिल हैं । इतना ही नहीं  मुन्ना कुमार कई स्थानीय,राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मानों से भी नवाजे जा चुके हैं। जिसमें- चंपारण रत्न, मोतीहारी गौरव सम्मान,बिहार सृजन सम्मान, संघाई यंग लीडर अवार्ड आदि शामिल हैं। अपनी उपलब्धियों के बदौलत मुन्ना भाई  को मिसाइलमैन , भारतरत्न तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से भी मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। चंपारण के उभरते हुए कोहिनूर मुन्ना कुमार के कृतियों से चंपारण वासियों में काफी हर्ष है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.