पकपकड़ी के व्यवसायी से हथियार के बल पर दो लाख बीस हजार रुपये समेत कार की लूट
पकपकड़ी के व्यवसायी से हथियार के बल पर दो लाख बीस हजार रुपये,सोने की चैन,अंगूठी,मोबाइल समेत कार की लूट
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
शिवहर :- डुमरी कटसरी में श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के फेन्हारा - नयागांव पथ पर रविवार को दिनदहाड़े अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी से चारपहिया वाहन समेत 2 लाख 20 हजार रुपये,सोने की चेन,अंगूठी व मोबाइल लूट लिया.बताया जाता है कि मोतिहारी जिले के पचपकड़ी बाजार निवासी राजु गुप्ता अपनी ब्रेजा कार बीआर 05 भी 8100 से अन्य दो व्यक्तियों के साथ पचपकड़ी से नयागांव आ रहे थे.इस दौरान तीन बाइक पर सवार 6 अपरााधीयो ने कार को ओवर टेक कर पहले गाड़ी को रोकने पर बाध्य कर दिया.फिर चालक को हथियार का भय दिखाकर सभी को गाड़ी से बाहर कर उनके मोबाइल,सोने का चेन, अंगूठी और पैसा छीन लिया.फिर गाड़ी लेकर फरार हो गया.एसपी पीएन मिश्रा ने बताया कि घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.अपराधी फेनहारा से ही कार का पिछा कर रहा था.जिला सीमा के पास घटना को अंजाम दिया गया है.जिसकी जांच की जा रही है.वही एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.