*सूरत में हुई डेढ़ करोड़ रुपये की घड़ी चोरी मामले में घोड़ासहन से एक और शटर कटवा धराया*
 |
| सीसीटीवी फुटेज में दुकान के अंदर ताला तोड़ते शटर कटवा गिरोह के चोर व गिरफ्तार शटरकटवा लड्डू उर्फ राकेश की तस्वीर |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन :- गुजरात के सूरत शहर में हुई डेढ़ करोड़ की 447 पीस कीमती घड़ियों की चोरी मामले सूरत पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार की अहले सुबह रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर एक शटर कटवा को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी देते
 |
| चोरी के बाद दुकान में बिखरी कम दाम की घड़ियां |
थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने गिरफ्तार शटर कटवा की पहचान लडडू उर्फ राकेश के रूप में की है।उन्होंने बताया कि अनुसंधान के लिए गुजरात क्राइम ब्रांच की पुलिस पूर्व में 17 फरवरी को गिरफ्तार सनाउल्लाह को लेकर घोड़ासहन रविवार की रात्रि पहुंची और उसके निशानदेही पर सोमवार की अहले सुबह स्थानीय पुलिस के साथ छापेमारी कर स्टेशन के निकट स्थित सब्जी बाजार निवासी लड्डू उर्फ राकेश नामक कुख्यात शटर तोड़वा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के बाद गुजरात पुलिस अपने साथ ले गयी।गौरतलब हो कि सूरत के पार्ले प्वाइंट स्थित अंजन वॉचेज एंड अंजन हिलियोस
 |
| दुकान में लॉक तोड़ कर चोरी करते चोर |
नामक घड़ी शोरुम का शटर काटकर 9 फरवरी की अहले सुबह चोरो ने 1.49 करोड़ की इंटरनेशनल ब्रांड की 447 पीस घड़ियों की चोरी कर फरार हो गये थे।चोरो ने 50 लाख रुपए की कम कीमत वाली 500 घड़ियों को दुकान में ही फेंक दिया था.चोरो ने दुकान में रखे नकद करीब 6 लाख रुपये भी उड़ा लिए थे।चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार
 |
| पुलिस गिरफ्त में कुख्यात शटर कटवा लड्डू उर्फ राकेश |
चोरो की संख्या 8 मानी जा रही हैं जिनमे कुछ घोड़ासहन के शटर कटवा भी शामिल है
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.