Breaking News

महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रक्सौल के सौरभ को मिला एचीवर सम्मान

महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में रक्सौल के सौरभ को मिला एचीवर सम्मान
अपने एचीवर के साथ सौरभ
डी.एन.कुशवाहा, जिला प्रवक्ता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर व पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण की रिपोर्ट,
रक्सौल :- आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के तत्वावधान में गत 11 फरवरी को आयोजित डाॅ. राममनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी द्वारा सौरभ कुमार को मेमेन्टो प्रदान किया गया। वहीं महामहिम के साथ सामुहिक फोटो कार्यक्रम में भी शामिल होने का मौका मिला।
बी.टेक अंतिम वर्ष के छात्र एवं स्टार्टअप कंपनी doorstepshoppee के सह संस्थापक सौरभ कुमार को यह सम्मान एचीवर के तौर पर प्रदान किया गया।
व्याख्यान कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर, मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, संसद सदस्य डी पी त्रिपाठी, सांसद माया सिंह सहित आईटीएम यूनिवर्सिटी के चांसलर रामाशंकर सिंह, वाइस चांसलर डाॅ के के द्विवेदी, प्रो चांसलर रूचि सिंह, आईटीएम वड़ोदरा की चेयरपर्सन कनुप्रिया सिंह, आईटीएम यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दौलत सिंह चौहान, आईटीएम वड़ोदरा के मैनेजिंग डायरेक्टर रविंद्रप्रताप सिंह राठौर, रजिस्ट्रार डॉ. ओमवीर सिंह सहित शहर के प्रबुद्धजन, डाॅ लोहिया के अनुयायी, स्टूडेंट्स व फैकल्टी उपस्थित रहे।
कैम्पस में राष्ट्रपति के आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ स्पेशल आर्म्ड फोर्स बैंड की जन-गण-मन की प्रस्तुति के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत के बाद डाॅ लोहिया पर आधारित किताब और कैलेंडर का विमोचन मप्र की गर्वनर आनंदीबेन पटेल द्वारा किया गया। इसकी पहली प्रति राष्ट्रपति को भेंट की गई।
सीबीएसई बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में 9.8 सीजीपीए लाने वाला सौरभ 2014 में 12वीं की परीक्षा में 92.8% अंक लाकर डिस्ट्रिक्ट टॉपर बना था। फिर जेईई मेंस क्वालीफाई करके आईटीएम यूनिवर्सिटी, ग्वालियर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में दाखिला लिया।वहां भी सेमेस्टर में उच्चतम 90% से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया।
अंतिम वर्ष में आते आते विश्व की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस में प्लेसमेंट मिला।
पिछले 27 जनवरी को आईआईटी कानपुर में आयोजित स्टार्टअप मास्टर क्लास में भी सौरभ एवं उनकी टीम को आमंत्रित किया गया। यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
अपनी लगन और मेहनत के बदौलत सौरभ ने  अपने गृहक्षेत्र रक्सौल के साथ पूरे बिहार का नाम रौशन किया है।
सौरभ प्राध्यापक डा. स्वयंभू शलभ के एकलौते पुत्र हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.