Breaking News

एम के मिशन हाई स्कूल के छात्र पुष्पम पांडेय का हुआ सैनिक स्कूल में चयन,परिजनों में हर्ष

एम के मिशन हाई स्कूल के छात्र पुष्पम पांडेय का हुआ सैनिक स्कूल में चयन,परिजनों में हर्ष
11 वर्षों में एम.के.मिशन हाई स्कूल के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं हो चुके हैं नेतरहाट, नवोदय व सैनिक स्कूल की कठिन परीक्षाओं में चयनित
एम.के.मिशन हाई स्कूल का छात्र पुष्पम कुमार पांडेय जिसने सैनिक स्कूल की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
डी.एन.कुशवाहा, जिला प्रवक्ता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर व पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण
रामगढ़वा :- प्रखंड क्षेत्र के सकरार पंचायत अंतर्गत मुशहरी गाँव निवाशी शशिकांत पाण्डेय का 9 वर्षीय व एकलौते पुत्र तथा एम.के.मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा के छात्र पुष्पम कुमार  पांडेय के सैनिक स्कूल की परीक्षा में चयनित होने से परिजनों में काफी हर्ष का माहौल है। इस बाबत पुष्पम कुमार पांडेय के
एम के मिशन हाई स्कूल की तस्वीर जहां से उज्ज्वल पाण्डे ने पढ़ाई की
पिता व प्राइमरी स्कूल के शिक्षक शशि कांत पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि मेरा बेटा रामगढ़वा के भलुवहिया स्थित एम.के. मिशन हाई स्कूल में नर्सरी कक्षा से ही पढ़ा है।और वह वहीं से तैयारी करके सैनिक स्कूल की कठिन परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुष्पम को फौज में कर्नल के रूप में देखने की मेरी हार्दिक  अभिलाषा है ।  पुष्पम की  माता रीमा पांडेय  ने कहा कि मेरी भी हार्दिक इच्छा है कि मेरा बेटा  फौज में कर्नल बनकर भारत मां की रक्षा करें । इस बाबत विद्यालय के प्राचार्य संजु कुशवाहा तथा निदेशक  ध्रुव नारायण कुशवाहा ने बताया कि पुष्पम एक होनहार लड़का है। और शुरू से ही वह शिष्ट, अनुशासित एवं तेजस्वी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुष्पम को सैनिक स्कूल में चयनित होने में उसके माता -पिता का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। उनलोगों ने कुशल माता - पिता का दायित्व निभाया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि  एम.के.मिशन हाई स्कूल में पूर्ण रूप से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के साथ-साथ नेतरहाट ,नवोदय ,सैनिक तथा सिमुरतला आदि विद्यालयों की जांच परीक्षा हेतु विशेष तैयारी नि:शुल्क कराई जाती है। उसी का परिणाम है कि  अभी तक एक दर्जन से अधिक बच्चों ने  नवोदय, नेतरहाट तथा सैनिक स्कूल की परीक्षाओं में अपनी पहचान बनाई है।गौरतलब हो कि एम.के.मिशन  हाई स्कूल के एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएँ अभी तक नेतरहाट, सैनिक तथा नवोदय विद्यालय की कठिन परीक्षाओं में बाजी मार चुके हैं । जिसमें  रामगढ़वा प्रखंड के डुमरी गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पुत्री दीपशिखा कुमारी, पुत्र नीतीश राज ने विगत 2015 में नवोदय विद्यालय की परीक्षा में बाजी मारी थी । जो आज बेतिया के वृंदावन अवस्थित नवोदय विद्यालय में शिक्षारत हैं । वहीं  एम.के.मिशन हाई स्कूल का ही छात्र व पखनहीया गांव निवासी अजय गुप्ता का पुत्र  प्रियेश कुमार  ने  2014 में सैनिक स्कूल की परीक्षा पास की थी। उसके पूर्व आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने सैनिक तथा नवोदय विद्यालय की परीक्षाओं में पास कर विद्यालय की गरिमा को बड़ा चुके हैं। इधर पुष्पम कुमार के सैनिक स्कूल की परीक्षा में चयनित होने से परिजनों सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं  अन्य लोगों  को काफी हर्ष है। हर्ष व्यक्त करने वाले लोगों में बड़े पापा सुबोध कुमार पांडेय ,एम.के.मिशन के शिक्षक उमा शंकर प्रसाद, अवनिश कुमार चौबे ,सुदीप कुमार सिंह, अरमान राज, रामजीत पासवान, सुजीत कुमार, विशाल क्षेत्री, विश्व केतु सिंह, ओमप्रकाश साह, अवध किशोर शर्मा, हिमांशु कुमार हिमकर, शिक्षिका चंदा गुप्ता, रितिका कुमारी, मनीषा कुमारी ,दीपा वर्मा, प्रतीक्षा क्षेत्री, विनोद कुमार सिंह, सज्जाद आलम, लव कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.