Breaking News

जन संवाद के पांचवें चरण में 22 फरवरी को मोतिहारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव

*जन संवाद के पांचवें चरण में 22 फरवरी को मोतिहारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव*
राहुल कुमार/रवि गुप्ता,मोतिहारी
मोतिहारी:शरद यादव द्वारा बिहार सरकार के नीतिओ के खिलाफ जारी जन संवाद के पांचवे चरण की शरुआत लोकतंत्र की जननी वैशाली से शुरू करेंगे और गौतम बुद्ध की धरती केसरिया होते हुए महात्मा गांधी की कर्मभूमि चम्पारण की धरती बृंदावन आश्रम में समापन करेंगे.उक्त जानकारी जदयू (शरद गुट) के राष्ट्रीय महासचिव सह सीतामढ़ी के पूर्व
प्रेसवार्ता करते पूर्व सांसद अर्जुन राय
सांसद अर्जुन राय ने बुधवार को मोतिहारी परिसद में पार्टी द्वारा आयोजित जनसंवाद यात्रा की सफलता के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक के बाद प्रेसवार्ता में दी.उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आगामी 21 फरवरी को बैशाली (हाजीपुर) लालगंज,पारू, साहेबगंज होते हुए केसरिया में आमसभा को संबोधित करेंगे.उसके बाद खजुरिया, कोटवा,पिपराकोठी होते हुए मोतिहारी पहुंच परिसदन में रात्रि विश्राम करेंगे.22 फरवरी को 10 बजे दिन में पार्टी द्वारा आयोजित नगर भवन सम्मेलन को संबोधित करेंगे उसके बाद छपवा में आमसभा को संबोधित करते हुए बेतिया में प्रवेश करेंगे.मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव उपेन्द्र विद्रोही,प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज प्रकाश,वरीय नेता नयन कुशवाहा,जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा व जिला उपाध्यक्ष रंजन सिंह उर्फ चुन्नू सिंह समेत पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.