प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक संपन्न

डी.एन.कुशवाहा,पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण
रक्सौल-देश के भावी भविष्य व चंपारण के बच्चों को हम उत्तम शिक्षा तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से तराशकर कोहिनूर बनाएंगे । उक्त बातें शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगा रहे प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के संरक्षक सह रक्सौल अनुमंडल अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्र ने पी.एस.ए.के तत्वाधान में विद्या बिहार हाई स्कूल परिसर रक्सौल में आयोजित होने वाले शिक्षा सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह की सफलता हेतु शनिवार को सूर्योदय शिशु मंदिर रक्सौल के सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने हेतु विगत कई वर्षों से हमलोग यह सम्मान समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। वहीं एसोसिएशन के जिला कमिटी सदस्य धीरज बाजपेई ,आयोजन समिति के सदस्य राजेश्वर चौरसिया, राधेश्याम राय,दीपक जायसवाल, कामेश्वर पांडेय , अजय कुमार संदीप कुमार, चंदन कुमार सत्येंद्र नारायण सिंह अखिलेश कुमार गुप्ता जयकब लेप्चा विनय कुमार यादव, पंकज जे पी सर ,डी.एन.कुशवाहा तथा संजय दास सहित अन्य विद्यालय के निदेशकों ने संयुक्त रुप से बताया कि चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने हेतु अनुमंडल स्तरीय शिक्षा सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा।उक्त निदेशकों ने कहा कि इस बार अपनी प्रतिभा के बल पर सबसे अधिक 5 दर्जन बच्चे और उनको तराशकर कोहिनूर बनाने वाले 51 शिक्षक सम्मानित होंगे। जिसके गवाह बनेंगे कम से कम 3 हजार लोग। उनलोगों ने बताया कि विगत दिनों ली गई अनुमंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 2 हजार बच्चों की भागीदारी हुई थी । उसमें सफल 61 मेधावी बच्चों को नकद पुरस्कार, सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया जाएगा।इस अवसर पर अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्र व धीरज वाजपेयी ने बताया कि इस समारोह को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए अनुमंडल के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दल, शैक्षणिक संस्थान ,समिति तथा क्लब सहित सभी संगठन के पदाधिकारियों को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया है । इसके साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभावना के पदाधिकारी, सभी संगठन प्रमुख तथा समाजसेवीयों को एसोसिएशन स्मृति चिन्ह के साथ मंच से सम्मानित करेगा। समारोह को आकर्षक बनाने के लिए एम.के.मिशन मिशन हाई स्कूल रामगढ़वा तथा अनुमंडल के अन्य विद्यालय के बच्चों के द्वारा मनमोहक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी ।जो पूरे अनुमंडल से प्रतियोगिता व ऑडिशन के माध्यम से चयनित किये गये हैं। समारोह को लेकर शिक्षकों व बच्चों में विशेष उत्साह का माहौल है ।
![]() |
| बैठक की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.