Breaking News

बैरगनिया एसएसबी के जवानों ने 1585 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार

बैरगनिया एसएसबी के जवानों ने 1585 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
जब्त शराब व गिरफ्तार कारोबारी के साथ एसएसबी के जवानों की तस्वीर
विनोद कुमार, बैरगनिया
बैरगनिया:-एसएसबी 20 वी बटालियन के जवानों ने 1585 बोतल सौफी शराब के साथ शिवहर जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि चार तस्कर नेपाल की ओर भाग निकलने में सफल हो गया।असिस्टेंट कमांडेंट सचिन कुमार ने बताया कि शराब की हो रही लगातार तस्करी के मद्देनजर बॉर्डर पर जवान पैनी नजर रखे हुए है फलतः एएसआइ विजय कुमार के नेतृत्व में बॉर्डर क्षेत्र में गश्त लगा रहे जवानों ने नेपाल के रौतहट जिले से शराब की खेप को लेकर बॉर्डर पीलर संख्या-342/3 होकर भारतीय क्षेत्र के मसहा गाँव मे प्रवेश करने के क्रम में ज्यो ही एक तस्कर को साइकिल पर लदे शराब के साथ पकड़ा तबतक चार तस्कर माथे पर रखे शराब का बोरा फेककर नेपाली भु-भाग में भाग निकला।उन्होंने बताया कि कुल सात बोरा में 1585 बोतल सौफी शराब की बरामदगी हुई है व एक साइकिल जप्त हुआ है।पकड़े गए तस्कर शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के बेलबाघाट का निवासी किलो सहनी है जिसने पूछताछ में बताया कि शराब को बैरगनिया थाना क्षेत्र के पचटकी राम निवासी हिरामन सहनी को डिलेवरी करना था।असिस्टेंट कमांडेंट श्री कुमार ने बताया कि जप्त शराब,साइकिल व तस्कर को सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को आवश्यक करवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।मालूम हो कि शुक्रवार को एसएसबी जवानों ने 58 बोतल शराब व एक गलैमर बाइक के साथ पूर्वी चंपारण जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के पराई गाँव के 20 बर्षीय तस्कर राकेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर उत्पाद को सौप चुकी है।एसएसबी द्वारा शराब की लगातार जप्ती,गिरफ्तारी के बाबजूद अन्य सरकारी महकमे को सक्रिय नहीं होने से क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.