Breaking News

युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के सत्संग में उमड़े भक्त

युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी  के सत्संग में उमड़े भक्त
श्रद्धा-भक्ति व विश्वास के साथ ठाकुर जी की पूजा करने से होती है मनोरथ पूरी:-मनोज चौरसिया
सत्यसंग की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा जिला प्रवक्ता पीएसए व पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण की रिपोर्ट-
रक्सौल-स्थानीय मौजे चौक पर नेपाल के सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया  व मनोज जयसवाल के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार  को अपराह्न  युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूल चंद्र जी की पूजा-अर्चना व नाम- ध्यान एवं प्रणामी के बाद सत्संग का आयोजन किया गया।जिसकी शुरुआत देवघर आश्रम से आए क्लिंकर दा के भजन सुनो रे भाई मेरे मालिक जगत के नाम भजन से की गई।क्लिंकर दा ने अपने भजनों- ईश्वर एक धर्म
एक तथा नाथ मैं तेरे शरण में आया को गाकर पूरे सत्संग को ठाकुरमय बना दिया। इस अवसर पर सह प्रति ऋत्विक श्री चौरसिया ने उपस्थित गुरुभाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मनिष्ठा , इमानदारी एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ समर्पित होकर ठाकुर जी की पूजा अर्चना व नाम- ध्यान जो भक्त करते हैं उनकी सभी मनोरथ पूरी होती हैं। वहीं सह प्रति ऋत्विक मनोज जयसवाल ने गुरूभाइयों एवं गुरु माताओं को संबोधित करते हुए  कहा कि जो गुरूभाई किसी भी व्यक्ति से ईर्ष्या द्वेश तथा घृणा नहीं करते हैं,सभी व्यक्ति के प्यार मोहब्बत व परोपकार करते हैं तथा नियमित ठाकुर जी का नाम-ध्यान करते हुए इष्टभृति निकालते हैं और नियमित प्रत्येक 30 वें दिन घर से निकालकर देवघर भेज देते हैं तो उनके ऊपर ठाकुर जी की असीम कृपा बरसती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ठाकुर जी के ऐसे भक्तों की रोजी- रोटी तथा बिजनेस-व्यापार में दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होती है।इस अवसर पर संगीतज्ञ संजय दास ने भक्ति से ओत-प्रोत होकर अपने भजनों-मेरा जीवन है तेरे हवाले ठाकुर जी अब तो आप ही संभाले, सबसे सुन्दर नाम ठाकुर जी,जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया तथा साँसों का क्या भरोसा रूक जाये कब कहाँ पर आदि को गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।तत्पश्चात श्री चौरसिया दादा के द्वारा 12 जिज्ञासु लोगों  को ठाकुर जी की दीक्षा दी गई। मौके पर रेखा देवी,सरिता कुशवाहा,बीरगंज के अनिल कुमार कर्ण, बृजेश तिवारी उर्फ पंडीत दा,रक्सौल के महंथ यादव,मुरारी प्रसाद , राजेश साह,प्रमोद दा, राजू कुमार, भवुनेश्वर मिश्र, रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद,जोत नारायण ठाकुर,हितेश रौशन,हिमांशु कुमार हिमकर, मंगलपुर पटनी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गुड्डू सिंह ,सुरेन्द्र कुशवाहा, संजू कुशवाहा ,रेखा देवी,अखिलेश कुमार सर्राफ,अभिशेक कुमार ,ओमप्रकाश जयसवाल,गुड्डू कुमार श्रीवास्तव,ओम जी,अनिल दादा,भागिरथ यादव तथा सुखल सहनी ,राजेश कुशवाहा,रामनिवास गुप्ता,मुन्द्रिका सिंह,विनोद दास, तथा भुवनेश्वर मिश्र सहित अन्य गुरू माँ एवं गुरूभाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.