घोड़ासहन:हरिद्वार के एप्पल आईफोन शोरूम का शटर तोड़ कर लाखो का मोबाइल,लैपटॉप उड़ाने वाला धराया
हरिद्वार के एप्पल आईफोन शोरूम का शटर तोड़ कर लाखो का मोबाइल,लैपटॉप उड़ाने वाला धराया
चम्पारण टूडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित एक बड़े शोरूम का शटर काट कर करीब 3 लाख नकद सहित करीब 27 लाख के सामान की चोरी मामले में कुख्यात शटरतोड़ शाहबाज आलम को रक्सौल में बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.इसके लिए उत्तराखंड की हरिद्वार पुलिस यहां पहुंची थी.स्थानीय पुलिस के सहयोग से घोड़ासहन से दो अन्य को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.शाहबाज के पास से नकद व कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं.शहबाज घोड़ासहन थाने के वीरता टोला का निवासी है.गिरोह का सरगना सेराज बताया जाता है,जो नेपाल में कहीं छिपकर रह रहा है.वह भी घोड़ासहन का ही निवासी है.
पुलिस के अनुसार,चोरों ने मध्य हरिद्वार की गोविंदपुरी कॉलोनी में 28 जनवरी को रवि खंडेलवाल के आईफोन शोरूम के शटर में ताला लगाने वाली घुंडी काट शटर को खोल लिया था.दुकान में रखे लगभग 3 लाख नकद सहित करीब 27 लाख रुपये के एप्पल कम्पनी के करीब 30 मोबाइल,तीन लैपटॉप,आईफोन,आईपैड आदि की चोरी कर फरार हो गये थे.जाते-जाते चोर दुकान के अंदर व बाहर लगे आठ सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी उड़ा ले गये थे.मामले के अनुसंधान में इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में घोड़ासहन पहुंची उत्तराखंड पुलिस की आठ सदस्यीय टीम पिछले कई दिनों से चोरों का सुराग पाने की कोशिश में थी.थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.
![]() |
| शोरूम में बिखरे हुए समान की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.