रक्सौल:फ़िल्म निर्माता निर्देशक मनोज नारायण के भतीजा की नेपाल के परवानीपुर में गला रेत कर हत्या
फ़िल्म निर्माता निर्देशक मनोज नारायण के भतीजा की नेपाल के परवानीपुर में गला रेत कर हत्या से कोहराम
रक्सौल के काली नगरी निवासी मृतक मनीष की 23 फरवरी को होनी थी शादी
दोस्त के साथ शादी का कार्ड बांटने गया था बीरगंज नेपाल
डी एन कुशवाहा की रिपोर्ट
रक्सौल/बीरगंज : भोजपुरी फिल्म निर्माता मनोज नारायण के भतीजे व स्थानीय कपड़ा व्यवसायी कालीनगरी मुहल्ला निवासी प्रमोद नारायण के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की गुरुवार रात अपराधियों ने बारा नेपाल की गंडक नहर के पास चाकू से गोद-गोद के हत्या कर दी। मनीष की शादी 23 फरवरी को घोड़ासहन में तय थी। 15 फरवरी को हल्दी की रस्म पूरी कर वह अपने दोस्त राहुल के साथ शादी का कार्ड बांटने बीरगंज नेपाल निकला था। रक्सौल थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि नेपाल पुलिस की सूचना पर की। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में रक्सौल निवासी तीन युवकों को पूछताछ के लिए कब्जा में लिया गया है। बारा नेपाल पुलिस ने मृतक को मनीष के रूप में चिन्हित कर पोस्टमार्टम पश्चात शव लाने के लिए परिजनों को कलैया बारा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शादी केएक सप्ताह पूर्व हुई मनीष की हत्या के कारणों का उदभेदन व हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रक्सौल व बारा नेपाल पुलिस गहन तहकीकात में जुटी है। उधर, मृतक के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा है। वहीं, शादी के लिए लड़की पक्ष के परिवार घोड़ासहन में भी मातम पसरा है।
रक्सौल के काली नगरी मुहल्ले में रहने वाले फ़िल्म निर्माता निर्देशक मनोज नारायण के भतीजा 21 वर्षीय मनीष की गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आने से शहर में सनसनी फैल गई।अटकलों का बाजार गर्म हो गया।वहीं ,घर-परिवार मे कोहराम मच गया।जिस युवक की 23 फरवरी को शादी थी।उसकी गला रेत कर हत्या के बाद परिजनों पर क्या बित रही होगी।इसका अनुमान सहज ढंग से लगाया जा सकता है।
बताया गया कि बुधवार को लग्न की हल्दी लगी थी।गुरुवार को मुहल्ले के दोस्त के साथ शादी का कार्ड देनें नेपाल चला गया।रात तक नही लौटने से घर मे अफरातफरी मच गई।शादी को ले कर रस्म हेतु खोज खबर चालू हुई।सूचना पुलिस को भी दी गई।
इसी बीच सीमा से लगे नेपाल के बारा जिला अंतर्गत परवानीपुर के बहूवरी गावँ के वार्ड 5 स्थित नौतन चौक के पास पूर्व-पश्चिम गंडक नहर के करीब एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह बरामद हुआ।युवक का गर्दन रेत दिया गया था।शरीर पर जीन्स,जुता और बैगनी जैकेट था।इस आधार पर जांच व खोज शुरू हुई।बारा जिला के एसपी राजकुमार वैधवार इस निर्मम हत्या पर गम्भीर हो गए।उनके निर्देश पर रक्सौल पुलिस से भी सम्पर्क किया गया।सूचना के मुताबिक,हरैया ओपी प्रभारी नेपाल गए।व शव व फ़ोटो से तस्दीक किया।तो,मामला खुला कि मृत युवक मनीष कुमार है।जो घर से लापता है।इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही रोना धोना शुरू हो गया।मुहल्ले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया।मृतक की शादी 23 फरवरी को थी।तैयारी चल रही थी।इस बीच मनहूस खबर ने मुहल्ले को शोक में डाल दिया।
फ़िल्म निर्माता निर्देशक मनोज नारायण का भतीजा मनीष स्थानीय कॉलेज में पढ़ाई करता था।और मोबाइल पार्टस के छोटे मोटे धंधे से जुड़ा था।इस हत्या से चर्चा और अटकल तेज है कि हत्या क्यो और कैसे हुई।बुला कर ले जाने वाले मुहल्ले के उक्त संदिग्ध युवक को ले कर भी चर्चा का बाजार गर्म है।वह भूमिगत बताया जा रहा है।उधर, बारा जिला एसपी राजकुमार वैधवार का कहना था की युवक की अन्यत्र हत्या कर शव फेंक दिया गया प्रतीत होता है।जांच चल रही है।इधर, रक्सौल पुलिस शव लाने की प्रक्रिया में है।इस मामले को ले कर भाजपा नेत्री पूर्णिमा भारती ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्या में संलिप्त तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।घटना से मुहल्ले में आक्रोश भी देखा जा रहा है।
रक्सौल के काली नगरी निवासी मृतक मनीष की 23 फरवरी को होनी थी शादी
दोस्त के साथ शादी का कार्ड बांटने गया था बीरगंज नेपाल
![]() |
| मृतक मनीष की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.