गुजरात के सूरत से डेढ़ करोड़ रुपये के कीमती घड़ियों के चोरी में घोड़ासहन से शटरकटवा धराया

चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:70 लाख के मोबाइल व लैपटॉप की चोरी मामले में अनुसंधान में घोड़ासहन पहुंची उत्तराखंड पुलिस के जाते ही अब डेढ़ करोड़ की 447 पीस कीमती घड़ियों की चोरी मामले के अनुसंधान के लिए गुजरात क्राइम ब्रांच की पुलिस घोड़ासहन पहुंची है. शुक्रवार की रात स्थानीय पुलिस के साथ छापामारी कर बीरता चौक के निकट अवस्थित हसन नगर निवासी सनाउल्लाह देवान नामक कुख्यात शटरतोड़वा को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद अपने साथ ले गयी.पुलिस के अनुसार सूरत के पार्ले प्वाइंट स्थित अंजन वॉचेज एंड अंजन हिलियोस नामक घड़ी शोरुम का शटर काटकर 9 फरवरी की अहले सुबह चोरो ने 1.49 करोड़ की इंटरनेशनल ब्रांड की 447 पीस घड़ियों की चोरी कर फरार हो गये थे.चोरो ने 50 लाख रुपए की कम कीमत वाली 500 घड़ियों को दुकान में ही फेंक दिया था.चोरो ने दुकान में रखे नकद करीब 6 लाख रुपये भी उड़ा लिए थे.चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है.मामले को लेकर उमरा थाने में कांड संख्या 50/18 दर्ज है.पुष्टि करते थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरो की संख्या 8 मानी जा रही हैं जिनमे कुछ घोड़ासहन के शटर कटवा भी शामिल है.छापेमारी टीम में सूरत की उमरा पुलिस के साथ थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि अरविन्द कुमार व ससत्रबल शामिल थे.
फुटेज में कैद हुई वारदात : 40 मिनट में 8 चोरों ने दिया वारदात को अंजाम शोरूम के सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए 8 चोर कैद हो गए.शुक्रवार सुबह 4.20 बजे शोरूम में घुसे चोरों ने 40 मिनट तक इस चोरी को अंजाम दिया.यह लोग सुबह 5 बजे तक शोरूम में मौजूद रहें. फुटेज में दो चोर तो चुन-चुन कर घडिय़ां लेते हुए नजर दिखाई दे रहे हैं.20 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए मूल्य तक की घडिय़ां चोरी की गई.
प्लानिंग से की चोरी: 50 लाख रुपए की कम मूल्य की घड़ियां शोरूम में ही छोड़ दी सस्ते दर की 50 लाख रुपए मूल्य की घडिय़ां शोरूम में ही छोड़ दी गई.नकाब पॉश चोर चुन-चुन कर घडिय़ां अपने साथ लाए बैग में रखते हुए फुटेज में नजर आ रहे हैं.इससे पुलिस का अनुमान है कि चोरों को घडिय़ों को अच्छा नॉलेज है.ड्राअर से नकद निकालते हुए आैर झगड़ा करते हुए चोर भी फुटेज में कैद हुए हैं.
![]() |
| चोरी हुए दुकान में बिखरे कम दाम की घड़ियां |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.