सीआरपीएफ कांस्टेबल दीपक सिंह के पिता शिवजी सिंह की हत्या कर स्कॉर्पियो की लूट, क्षेत्र में सनसनी
सीआरपीएफ कांस्टेबल दीपक सिंह के पिता शिवजी सिंह की हत्या कर स्कॉर्पियो की लूट,क्षेत्र में सनसनी
एस्कार्पियो लूट के क्रम में गला दबा कर हत्या की आशंका,शव पोस्टमार्टम के लिए गया मोतिहारी !
डी.एन.कुशवाहा,जिला प्रवक्ता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर व पत्रकार प्रेस परिषद् जिलाध्यक्ष पूर्वी चंपारण की रिपोर्ट-
रामगढ़वा :- थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-उच्चीडीह रोड अवस्थित गेहूं के खेत में हत्या कर फेंके गए एक शव को मंगलवार की सुबह देखते ही राहगीरों में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । उक्त हत्या की सूचना राहगीरों ने स्थानीय पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलते स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में रामगढ़वा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी । तत्पश्चात पुलिस के द्वारा मृतक की पहचान रक्सौल शहर के कोइरिया टोला स्थित सभ्यता नगर निवासी 50 वर्षीय शिव जी सिंह के रूप में हुई।जिसे अज्ञात मौत के सौदागरों ने निर्मम हत्या कर सोमवार की रात्रि फेंक दिया था । जिसका मंगलवार की सुबह खुलाशा हुआ। पुलिस के द्वारा उक्त घटना की सूचना जब मृतक के परिजन को दी गई तब मृतक के परिजनों में हृदय विदारक चित्कार मच गया।और वे रोते बिलखते रामगढ़वा थाना पहुंच गए । परिजनों ने रामगढ़वा पुलिस को बताया कि शिवजी अपने स्कार्पियो वाहन से सोमवार की संध्या घर से निकले।लेकिन रात में घर वापस नही आए । तब से हमलोग उनकी खोज कर रहे थे। इस बाबत मृतक के भतीजा चन्दन सिंह ने बताया कि चाचा बताए थे कि वे बेतिया बारात आये हैं और वहां से लौट कर घर आएंगे।लेकिन रात में अचानक उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।मृतक के गर्दन पर जख्म के निशान पाया गया है।जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या गला दबाकर की गई होगी ।यह भी सन्देह जताई जा रही है कि हत्या कर उनके उजले रंग की स्कार्पियो लूट ली गई है। जिस पर वे सवार होकर घर से निकले थे। इस मामले की जांच पड़ताल के बाद ही सच सामने आएगा। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से केसरिया थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव का निवासी बताए जा रहे हैं।मृतक के दो पुत्र एवं एक पुत्री है।बड़ा पुत्र दीपक कुमार सिंह जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं।जबकि छोटा पुत्र राजन मोतिहारी में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। इसकी पुष्टि करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बरामद शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।
एस्कार्पियो लूट के क्रम में गला दबा कर हत्या की आशंका,शव पोस्टमार्टम के लिए गया मोतिहारी !
![]() |
| शव को देखते थानाध्यक्ष राजेश कुमार व ग्रामीण |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.