Breaking News

कोटवा के मठबनवरी में मदर डेयरी की दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया शिलान्यास

दूध उत्पादकता के क्षेत्र में भी नंबर एक हो जाएगा भारत:-राधामोहन
कोटवा के मठबनवरी में मदर डेयरी की दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया शिलान्यास
रवि गुप्ता,मोतिहारी/ अजित कुमार सिंह,कोटवा 
मोतिहारी:-दूध उत्पादन के क्षेत्र में भारत आज दुनिया में एक नंबर पर है.वर्ष 2022 तक देश दूध उत्पादकता के क्षेत्र में भी नंबर एक हो जाएगा.आज अमेरिका सहित कई देशों में बैठे
दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करते कृषि कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह,एमएलसी बबलू गुप्ता,पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार,विधायक सचिन्द्र सिंह व अन्य
लोग भी गुजरात की अमूल कंपनी के दूध की चाय पीते हैं. देश में 60 के दशक में 17 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था, जो आज बढ़कर 165 मिलियन टन तक पहुंच चुका है उक्त बातें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने मंगलवार को कोटवा के मठबनवारी गांव में मदर डेयरी
समारोह को संबोधित करते केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह
के बिहार के पहले प्रोसेसिंग प्लांट के शिलान्यास के मौके पर आयोजित समारोह में कही.केन्द्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर भूमिहीन व सीमांत किसानों के लिए डेयरी व्यवसाय जीवनयापन का बहुत बड़ा जरिया बन गया है.दूध प्रोसेसिंग प्लांट खुलने से इस क्षेत्र के पशुपालक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.देश के आठ करोड़ ग्रामीण डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं.चंपारण में भी दिल्ली, हरियाणा की तरह बाजार,गांव व गलियों में मदर डेरी का बूथ दिखेगा.कंपनी मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज व सिवान के किसानों के दूध का उठाव करेगी.दूध का उचित मूल्य देने के
समारोह में उपस्थित लोगों की भीड़
साथ ही कंपनी अपने लाभ का कुछ प्रतिशत बोनस के रूप में पशुपालक किसानों को देगी. मौके पर उन्होंने भारत सरकार की सभी योजनाओं की भी जानकारी दी.
उन्होंने कहा की स्वास्थ्य योजना के तहत प्रथम चरण में 2 अक्टूबर तक दस करोड़ परिवारों को पांच लाख का बीमा दिया जाएगा.टीबी मरीजों को मु़फ्त दवा मिलती थी, अब प्रतिमाह पांच सौ रुपये भी मिलेंगे.इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने रिमोट से प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया.वहीं 15 लाख की लागत से एक एकड़ में बनने वाले किसान भवन व पार्क की भी आधारशिला रखी.इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, डेयरी के एमडी संजीव खन्ना, विधायक सचिन्द्र
समारोह में उपस्थित लोगों की भीड़
सिंह, श्यामबाबू यादव, एमएलसी बबलू गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, भूमिदाता हरेन्द्र किशोर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अरुण मिश्रा ने किया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.