Breaking News

50 बोतल नेपाली सौफी के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

50 बोतल नेपाली सौफी के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा:स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के सिसवनिया पोखरा गाँव में रविवार को छापामारी कर 50 बोतल नेपाली सौफी के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान सिसवनिया पोखरा गांव निवासी कमलेश पासवान के रूप में की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कमलेश पासवान के घर पर छापेमारी की गई ।जहां से 50 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ कमलेश पासवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कांड संख्या 30/018 के तहत जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.