Breaking News

घोड़ासहन:चोरी के 15 पीस घड़ी के साथ दुकानदार गिरफ्तार

चोरी के 15 पीस घड़ी के साथ दुकानदार गिरफ्तार
बरामद चोरी की घड़ी की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:घोड़ासहन के शटरकटवा गिरोह द्वारा देश के विभिन्न राज्यो के बड़े शहरों के बड़े दुकानों में शटर काट कर ब्रांडेड कम्पनी के महंगे दामो के घड़ी,लेपटॉप,मोबाईल व नगद चोरी करने का सिलसिला आज भी जारी है.चोरो द्वारा चोरी के सामानों को घोड़ासहन,रक्सौल के साथ नेपाल के खरीददार से बेखौफ थोक भाव में बेच देते है.पुलिस कुछ खरीददारों को चिन्हित भी कर लिया है जो पुलिसिया करवाई के जद में है इसी कड़ी में थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी रविवार को गुप्त सूचना पर एक घड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी के 15 पीस घड़ी के साथ चोरी की घड़ी के मुख्य खरीददार व दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि रविवार की सुबह गुप्त सुचना मिली की स्थानीय पोस्टऑफिस के निकट एक वॉच सेंटर में चोरी की कुछ घड़िया बेचने के लिए छिपा कर रखी गई है सुचना के आधार पर सस्त्र बल के द्वारा दुकान का घेराबंदी कर छापेमारी की गयी इस दौरान 2 से पांच हजार प्रति पीस 15  घड़ी जिसमे 11 जेंट्स तथा 4 लेडीज घड़ी के साथ दुकान मालिक विश्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछ-ताछ के क्रम में उसने चोरी की घड़ी खरीदने तथा उसे नेपाल में बेचने की बात स्वीकार करते उसने शटरतोर चोर व बिरता चौक निवासी अनवर देवान के नामो का खुलसा किया है. उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह इस तरह से सैकड़ो घड़ियों को नेपाल में बेच चूका है.पुलिस उसके निशानदेही पर घड़ी बेचने वाले कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.