मोतिहारी:योग के क्षेत्र में भी है रोजगार के अवसर:- डा.ब्रजेश्वर मिश्रा
योग के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावना है :- डा.ब्रजेश्वर मिश्रा
रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी:स्थानीय सत्यानंद योगा एंड आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टिट्यूट महर्षि नगर छोटा बरियारपुर में संस्थान के प्राचार्य पंडित ब्रजेश्वर मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने योग को फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत 6वी से लेकर 10 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किए हैं मध्य प्रदेश दिल्ली सहित कई राज्य सरकार स्कूलों में योग को एक विषय के रूप में शामिल किए हैं साथ ही विश्वविद्यालय में भी
युवकों अतिरिक्त विषय के रूप में योग को शामिल किया जा रहा है पूरे भारत में 10,000 योग शिक्षकों की आवश्यकता 2018 से पूर्व होने का अनुमान है आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने योग में करियर बनाने के लिए योग शिक्षक और योग अनुदेशक के लिए गुणवत्ता एवं दक्षता मानक स्तरीय पाठ्यक्रम संचालित किया है देश और विदेश के सरकारी गैर सरकारी स्कूल कॉलेज योग संस्थान एवं स्वास्थ्य केंद्र पर योग शिक्षक एवं योग अनुदेशक के रूप में नौकरी प्राप्त करना इंडियन काउंसिल फॉर कल्चर रिलेशन द्वारा विदेशों में रोजगार का अवसर प्राप्त करना आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत भारतीय गुणवत्ता परिषद ने गुणवत्ता एवं दक्षता मानक पाठ्यक्रम संचालन हेतु पूरे देश में सहयोग विद्यालय की मान्यता प्रदान की जिसमें सातवा योग विद्यालय सत्यानंद योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान मोतिहारी है वही करमात्मा पांडे ने बताया कि योग शिक्षक प्रशिक्षण एवं योग अनुदेशक पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2018 है तथा योग विज्ञान में डिप्लोमा पाठ्यक्रम में नामांकन हेतु आवेदन पत्र 10 मार्च 2018 से आमंत्रित किए जाएंगे सत्र 2017 में योग शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 9 छात्रों को नामांकन किया गया इन छात्रों को लिखित परीक्षा आर्ष विद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय महर्षि नगर छोटा बरियारपुर में 2812 2017 को ली गई है इन छात्रों का प्रैक्टिकल की परीक्षा आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय गुणवत्ता परिषद द्वारा ली जाने वाली है मौके पर पंडित सुशील कुमार पांडे ने कहा कि सत्यानंद योग एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान मोतिहारी के अधीन योग विद्यालय में सत्र 2016 सत्र में 20 छात्रों का नामांकन किया गया था जिसमें दूसरे सत्र में मात्र 10 छात्रों ने ही परीक्षा दिया था इन छात्रों का संस्थान द्वारा अंकपत्र प्रमाण पत्र निर्गत किया गया मौके पर अशोक कुमार वर्मा प्रोफेसर केसी गिरि,हिमांशु उपाध्याय,बजकिशोर पाडेय आदि मौजूद थे
मोतिहारी:स्थानीय सत्यानंद योगा एंड आयुर्वेदिक रिसर्च इंस्टिट्यूट महर्षि नगर छोटा बरियारपुर में संस्थान के प्राचार्य पंडित ब्रजेश्वर मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने योग को फिजिकल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत 6वी से लेकर 10 वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय के रूप में शामिल किए हैं मध्य प्रदेश दिल्ली सहित कई राज्य सरकार स्कूलों में योग को एक विषय के रूप में शामिल किए हैं साथ ही विश्वविद्यालय में भी
![]() |
| प्रेसवार्ता करते डॉ.ब्रजेश्वर मिश्रा,डॉ.प्रो.कर्मात्मा पाण्डे व अन्य |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.