अब शरीर से कमजोर व दौड़ने में कमजोर पड़नेवाले दरोगा नही होंगे थानाध्यक्ष:-उपेन्द्र शर्मा,एसपी

रवि गुप्ता, मोतिहारी
मोतिहारी:अब शरीर से कमजोर व दौड़ने में कमजोर पड़नेवाले पुलिस अवर निरीक्षक थानाध्यक्ष नहीं होंगे.इसके लिए अब जिला स्तर पर दौड़ प्रतियोगिता होगी.पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित की जानेवाली अपराध समीक्षा बैठक के दिन जिले के सभी थानाध्यक्षों को बैठक से पुलिस केंद्र मैदान में दौड़ लगानी होगी.जांच के इस दायरे में 2009 बैच दरोगा आए हैं.बताया गया है कि सभी थानाध्यक्षों को दस मिनट में दो किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी.इसकी शुरुआत इसी महीने 9 फरवरी को मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दिन होगी.उस दिन सभी संबंधित दरोगा वर्दी के अलावा ट्रैक सुट भी अपने साथ लाएंगे.बैठक से पहले वे दौड़ लगाने के लिए ड्रेसअप होकर मैदान में उतरेंगे.यहां होनेवाली शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के बाद बैठक में शामिल होंगे.बताया गया है कि इस दौड़ में फेल होनेवाले दरोगा की थानेदारी चली जाएगी.इस प्रक्रिया की बाबत पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थानाध्यक्ष व संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है.कहा कि वे निश्चित तौर पर अपनी तैयारी पूरी कर आएं.
एसपी ने कहा
अब शारीरिक तौर पर फिट लोगों को ही थानाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए यह आवश्यक प्रक्रिया है। दौड़ में विफल लोग थानाध्यक्ष नहीं रहेंगे। उनकी जगह फिट लोगों की तैनाती की जाएगी। ताकि किसी भी स्थिति में पुलिस के अधिकारी दौड़ लगाने में सक्षम हो सकें।
उपेन्द्र कुमार शर्मा, एसपी मोतिहारी
![]() |
| एसपी उपेन्द्र शर्मा की फाइल फोटो |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.