Breaking News

बैरगनिया:एसएसबी ने ऑटो पर लदे 458 बोतल नेपाली देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा

एसएसबी ने ऑटो पर लदे 458 बोतल नेपाली देशी व विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को दबोचा
जब्त ऑटो व शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर व एसएसबी के जवानों की तस्वीर
विनोद कुमार उर्फ विनोद सिंह, बैरगनिया
बैरगनिया : एसएसबी 20 वी बटालियन के जवानों ने ऑटो पर लदे 458 बोतल नेपाली देशी व विदेशी शराब के साथ पूर्वी चंपारण के दो तस्करो को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौप दिया है।असिस्टेंट कमांडेंट सचिन कुमार ने बताया कि लालबकैया नदी के ऑफिस घाट के पास बॉर्डर पर एएसआई गिरीन्द्र बोरह के नेतृत्व में गश्त लगा रहे जवानों ने रौतहट नेपाल से बॉर्डर पीलर संख्या-344/8 होकर ऑटो बीआर05 पी-9526 पर लादकर 3 सौ एमएल के 455 बोतल सौफी शराब,750 एमएल के 1 बोतल गोल्डेन ओक, 1 लीटर के टाइगर बियर 2 बोतल लेकर भारतीय भु-भाग में प्रवेश करते ही जप्ती की करवाई की की।उन्होंने बताया कि जप्त ऑटो,शराब के साथ चालक सह तस्कर अर्जुन पासवान,गुड्डू कुमार सहनी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में तस्करो ने अपना घर पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना अंतर्गत मजूराह गाँव बताया है।श्री कुमार ने बताया कि तस्कर को शराब व ऑटो के साथ आवश्यक करवाई के लिए सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौप दिया गया है जहाँ से उत्पाद विभाग कानूनी करवाई करते हुए तस्करो को न्यायिक हिरासत में भेज देंगे।इधर बैरगनिया थनाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि शराब पीकर नेपाल से लौटे पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हरनाथपुर गाँव के मो0 सेराज को सअनि विजय कुमार ने संध्या गश्ती के क्रम में रविवार की शाम गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।मालूम हो कि एसएसबी जवानों ने रविवार को बॉर्डर क्षेत्र से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय रौतहट नेपाल के लक्ष्मीपुर गाँव के दो बच्चा क्रमशः धीरज कुमार,छोटेलाल बैठा को 15-15 बोतल सौफी,संतोष कुमार बैठा को 30 बोतल सौफी व पूर्वी चंपारण के फुलबरिया गाँव के विलाश प्रसाद चौधरी को 25 बोतल सौफी,एक बाइक,तीन साइकिल के साथ गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौप दिया था तो इसके एक दिन पूर्व मुसाचक गाँव के 14 बर्षीय तस्कर राजकुमार को तीन सौ बोतल सौफी के साथ गिरफ्तार किया था तो इसके एक दिन पूर्व चार तस्करो को 224 बोतल सौफी शराब के साथ गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.