Breaking News

एक वर्ष पूर्व हुए राकेश हत्याकांड में मृतक के गायब मोबाइल के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

एक वर्ष पूर्व हुए राकेश हत्याकांड में मृतक के गायब मोबाइल के साथ अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:झरौखर थाना क्षेत्र के अठमोहान गांव में राकेश कुमार नामक युवक की नृशंस हत्या के अप्राथमिकी अभियुक्त दिनेश प्रसाद गुप्ता को रविवार की शाम छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया.थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि विगत 25 फरवरी 17 को निकटवर्ती अरुणा नदी के किनारे से बोरे में बंद युवक का शव पुलिस ने बरामद किया था.हालांकि मृतक के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं था परंतु उसके कान से खून निकल गया था तथा लिंग को काट दिया गया था.मृतक की पहचान आठमोहान गांव के ही अच्छेलाल साह के 23 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप मे होने के बाद एक महिला सहित सात व्यक्तियो आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.थानाध्यक्ष के अनुसार हत्यारों ने मृतक का मोबाइल गायब कर दिया था.इधर वैज्ञानिक पद्धति से मोबाइल नम्बर की जांच के बाद पुलिस टीम के द्वारा जितना थाना क्षेत्र के बिजबनी गांव में छापेमारी कर दिनेश प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया तथा मृतक के गायब मोबाइल सेट को बरामद कर लिया है.पकड़ा गये दिनेश इस कांड के मुख्य नामजद अभियुक्त रामप्रवेश साह के भाई अनिल साह का साला बताया गया है.छापेमारी टीम में श्री यादव के अलावे घोड़ासहन थाना प्रभारी यूसुफ अंसारी,जितना थाना के सअनि अशोक महतो,झरोखर थाना के सअनि गणेश साह सहित ससत्रबल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.