सोमवार की देर शाम डीएम रमण कुमार पहुंचे घोड़ासहन,किया स्वच्छता अभियान का औचक निरीक्षण
 |
| घोड़ासहन में निरीक्षण करते डीएम रमण कुमार |
आकाश जायसवाल,घोड़ासहन
घोड़ासहन:सोमवार की देर रात अचानक पहुँचे जिलाधिकारी रमण कुमार ने प्रखंड कार्यालय,थाना परिसर,स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर धरातलीय सच्चाई का जायजा लिया.रात्री लगभग 9 बजे अचानक पीएचसी परिसर पहुँच गये जहाँ चिकित्सा प्रभारी,तथा ड्यूटी पर तैनात किये गए डॉ. यूके मिश्रा समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी फरार मिले.अस्पताल में भर्ती मरीज के देख रेख के लिए एक मात्र ममता कर्मी वहां उपस्थित मिली.जिला पदाधिकारी ने ममता कर्मी तथा एम्बुलेंस चालक उपेंद्र कुमार से पूछ-ताछ किया वही उन्होंन मरीज से भी पूछ-ताछ की अस्पताल में पड़े मरीज ने बताया कि अबतक कोई डॉक्टर तथा नर्स देखने तक नही आया
 |
| थाना परिसर में निरीक्षण करते डीएम रमण कुमार |
ने अस्पताल में बिखरी गंदगी व गंदे शौचालयो का भी निरीक्षण किया तथा काफी नाराज दिखे.उन्होंने सभी फरार चिकित्सको तथा स्वस्थ्य कर्मियों पर कारण पृच्छा तथा करवाई का निर्देश दिया.जिलाधिकारी श्री कुमार ने थाना परिसर का भी निरीक्षण किया.इस दौरान थाना प्रभारी युशुफ अंसारी समेत सभी पुलिस अधिकारी व कर्मी की उपस्थति में एफईआर,गुंडा पंजी समेत सभी पंजियों को सरसरी निगाह से देखा.जिलापदाधिकारी ने उपस्थति पुलिस पदधिकारियो को नियमित गस्ती करने,शराब की तस्करी तथा आपराधिक घटनाओ पर रोक लगाने का निर्देश दिया.जिला पदाधिकारी ने
 |
| थाना कार्यालय में अभिलेखों को देखते डीएम रमण कुमार |
परिसर में बने आवासों,वाहनों की संख्या,पदस्थापित पुलिस कर्मियों के बारे में भी पूछ -ताछ की तथा संतुष्ट दिखे.जिला पदाधिकारी ने बसस्टेंड चौक देखते हुए प्रखंड कार्यालय पहुँचे जहाँ उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी अलाउदीन अंसारी से प्रखण्ड परिसर में रहने वाले अधिकारियो,कर्मचारियों के बारे में पूछ-ताछ किया.बीडीओ के आवास पर जिला पदाधिकारी थाना कार्यालय में थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी के साथ डीएम रमण कुमारआधे घण्टे रुक कर प्रखंड की कार्य प्रणाली ओडीएफ की दिशा में प्रगति सम्बन्धी जानकारी लिया.डीएम ने अस्पताल की नियमित जांच और विशेष निगरानी रखने का निर्देश बीडीओ को दिया.बरहाल डीएम के इस अचानक दौरे से सभी सरकारी अधिकारियों,कर्मचारियों के होश उड़े हुए है सभी महकमो में हलचल मची है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.