Breaking News

कोटवा :- संघर्ष के रास्ते को अख्तियार कर ही शोषण से मुक्ति मिलेगी:-अरविन्द कुमार

*कोटवा :- संघर्ष के रास्ते को अख्तियार कर ही शोषण से मुक्ति मिलेगी:-अरविन्द कुमार*
सम्मेलन की तस्वीर
अजित सिंह, कोटवा
कोटवा:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा) पूर्वी चम्पारण के जिला मंत्री अरविन्द कुमार के द्वारा कोटवा प्रखंड के बझिया में आयोजित 5 वां क्षेत्रिये सम्मेलन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये कहा कि अपने समस्याओं से निजात हेतु संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा तभी शोषण से मुक्ति मिलेगी ।सभा को जिला सचिवमण्डल सदस्य मदनमोहन यादव ,सत्येन्द्र कुमार मिश्र,मुकेश कुमार,राजकिशोर सिंह, मोतीलाल यादव , तिलकधारी ठाकुर ने सम्बोधित किया । सभा की अध्यक्षता लालबाबु कुशवाहा ने की।सर्व प्रथम का०अरविन्द कुमार के द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया तथा शाहीदबेदी पुष्पांजलि अर्पित की गयी। मौके पर रामदेव सहनी, वकील सहनी, लँगटु भगत,जयकिशुन पासवान,दिलीप सहनी, जगन साह, बुटाई यादव,मो०यासीन,मो०अब्दुल गफार,सुधांशू कुमार शेखर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.