बैरगनिया एसएसबी ने 429 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

विनोद कुमार,बैरगनिया
बैरगनिया।एसएसबी 20 वी बटालियन के जवानों ने नेपाल के गौर शहर से तस्करी कर लाए गए 1 लाख 93 हजार 5 सौ रुपए के 429 बोतल देशी व अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को सौप दिया है।असिस्टेंट कमांडेंट सचिन कुमार ने बताया कि एएसआइ सोरेन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने गौर शहर से शराब की खेप लेकर बॉर्डर पीलर संख्या-342/2 के पास से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते समय एक तस्कर को 360 बोतल सौफी शराब के साथ गिरफ्तार किया जिसकी पहचान नन्दबारा गाँव के विलास पासवान के पुत्र राजेश पासवान के रूप में हुई है।जप्त शराब की कीमत 1.62 लाख रुपये आंकी गयी है।श्री कुमार ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण कुमार के नेतृत्व में जवानों ने दूसरी करवाई बॉर्डर पीलर संख्या-344 के पास करके नेपाल से शराब की खेप साइकिल पर ला रहे नगर के डुमरबना गोट गाँव निवासी स्वर्गीय सोनफी दास के पुत्र अजय दास को गिरफ्तार किया,जिसके पास से 31 हजार 5 सौ रुपए के सौफी शराब की 30 बोतल,गोल्डन ओक की 9 बोतल,कस्तूरी 30 बोतल को बरामद किया गया व साइकिल भी जप्त की गयी।
![]() |
| जब्त शराब व गिरफ्तार कारोबारियो के साथ एसएसबी के जवान |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.