Breaking News

घोड़ासहन:मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर 501 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
कलश यात्रा की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्थानीय बस स्टैंड पर नवनिर्मित शिव शक्ति धाम मंदिर में मां दुर्गा समेत विभिन्न देवताओं की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित सात दिवसीय यज्ञ के लिए शनिवार को 501 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.इस यात्रा में गाजे बाजे,हाथी,घोड़ों के साथ स्थानीय गणमान्यों की अगुववाई में 501कन्याओं के द्वारा पवित्र अरुणा नदी के छठवा घाट से जल भरकर नगर परिभ्रमण करते हुए यज्ञस्थल तक पहुंचे.मुख्य यज्ञकर्ता मुरारीलाल गाडीया व उनकी पत्नी सह पुरनहिया पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी ने बताया कि
सुरक्षा व्यवस्था में शामिल थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी साथ में हीरालाल यादव व अरुण कुमार पांडेय
मंदिर में शिव परिवार के अतिरिक्त महादुर्गा,माहालक्ष्मी, शीतला माता, राधाकृष्ण, व हनुमान की प्रतिमाओं की स्थापना  व प्राण प्रतिष्ठा काशी के आचार्य कृष्णगोपाल शास्त्री वेदाचार्य के आचार्यत्व में किया जायेगा.इस दौरान मौलासर राजस्थान के कथावाचक के आचार्य अनिल भाई शास्त्री के द्वारा श्री मद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा.कलश यात्रा में हीरालाल यादव,प्रमोद कुशवाहा,रंजीत गाडीया,मनोज जायसवाल,उमा जायसवाल, नंदलाल जायसवाल,अजय गाडीया,प्रदीप गाडीया मुख्य रूप से शामिल थे वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी स्वयं ससत्रबल के साथ मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.