Breaking News

घोड़ासहन:आठमोहान एसएसबी के जवानों ने 24 बोरा काली मिर्च के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

घोड़ासहन:आठमोहान एसएसबी के जवानों ने 24 बोरा काली मिर्च के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
जब्त काली मिर्च व गिरफ्तार तस्करों के साथ एसएसबी के जवान
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:- 71 वी बटालियन आठमोहान एसएसबी कैम्प के जवानों ने गुप्त सूचना पर रविवार को अगरवा गांव में छापेमारी कर नेपाल से 5 साइकिल पर लादकर लाये जारहे तस्करी के 24 बोरा काली मिर्च मशाला के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.जानकारी देते एसएसबी कैम्प के सहायक कमांडेंट नरपत सिंह ने बताया कि जब्त काली मिर्च की कीमत पांच लाख रूपए है वही गिरफ्तार तीनो तस्करों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी उमेश दास,राकेश कुमार व श्रवण कुमार के रूप में की गयी है.श्री सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल के रास्ते काली मिर्च की बड़ी खेप आनेवाली है जिसे गुप्त रूप से सीमावर्ती गांव अगरावा में छापेमारी कर 24 बोरा में रखे 600 किलो ग्राम काली मिर्च के साथ तीनो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया गया.छापेमारी टीम में एएसआई प्रबीर मजूमदार,बलबीर सिंह,ओमप्रकाश,गुरविंदर सिंह,रावसाहेब आदि जवान शामिल थे.पूर्व में भी काली मिर्च की कई खेप पकड़ी जा चुकी है.विगत सप्ताह में कस्टम टीम पर तस्करों ने हमला भी कर चुका है जिसमें घोरासहन थाना में प्राथमिकी भी हो चुकी है दर्ज.जब्त कालीमिर्च वियतनाम उत्पादित है.जब्त कालीमिर्च को एसएसबी ने कस्टम मोतिहारी को सौंप दिया है.इन दिनों तस्करी जोरो पर है इसी कारण विगत माह में 2 ट्रक काली मिर्च मुजफरपुर में जब्त हुई थी. 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.