Breaking News

बैरगनिया:छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने लहेरियासराय से किया गिरफ्तार

छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने लहेरियासराय से किया गिरफ्तार
इनसेट में गिरफ्तार स्कूल संचालक
विनोद कुमार, बैरगनिया
बैरगनिया:-एक छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोपी स्कूल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि 25 जनवरी 2018 को पीड़ित छात्र की माँ के लिखित आवेदन पर कांड दर्ज कर पुलिस ने त्वरित करवाई कर जेएमडी बोर्डिंग स्कूल के संचालक विनय कुमार भारती की पत्नी निर्मला देवी,भाई विक्की कुमार,पिता ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया था परंतु मुख्य आरोपी विनय फरार होने के कारण पकड़ा नहीं जा सका था।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लहेरियासराय में लोगों ने चोर-चोर कहकर एक युवक की पिटाई करने लगे इसी बीच पहुची पुलिस को देखकर युवक भागा तो उसे खदेड़ कर पकड़ लिया,जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाकर इलाज के बाद पूछताछ में उसने अपना घर बैरगनिया के सेखोना गाँव व नाम विनय भारती बतलाया, लहेरियासराय पुलिस द्वारा बैरगनिया पुलिस से सत्यापन में उसके पकड़े जाने की बाते सामने आयी फलतः थानाध्यक्ष के साथ अनि विजय कुमार सिंह वहां जाकर विनय को लाया गहन पूछताछ के बाद उसे शनिवार को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.