घोड़ासहन:प्रखंड स्तरीय वार्ड अधिकार सम्मेलन सम्पन्न
प्रखंड स्तरीय वार्ड अधिकार सम्मेलन सम्पन्न
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड स्तरीय वार्ड सदस्य अधिकार सम्मेलन का आयोजन सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर स्थित दुग्ध शीतक केन्द्र के प्रांगण में किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रमेश पासवान ने किया.इसके पूर्व सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया.वही कार्यक्रम का संचालन राजमंगल कुशवाहा ने किया.कार्यक्रम को संबोधित करते संयोजक उदय जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण व पेयजल निश्चय योजना से वार्ड सदस्यों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्ड में विकास करने का अधिकार दिया है जो काबिले तारीफ है.सभा को लक्ष्मी प्रसाद, लालबाबू सिंह कुशवाहा, सुरेश यादव आदि ने भी संबोधित किया.मौके पर सियाराम ठाकुर, अनहोती साह,छठु साह, मो.नेसार, मो.वलीउल्लाह समेत सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित थे.
![]() |
| मंच पर विराजमान संघ के संयोजक उदय जायसवाल व अन्य |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.