Breaking News

कोटवा में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मार लाखों की लूट

कोटवा में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को गोली मार लाखों की लूट 
घायल सीएसपी संचालक की तस्वीर
कोटवा से सहयोगी अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट :-
कोटवा :-भारतीय स्टेट बैंक कोटवा से रुपए निकाल कर ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे हैं संचालक को गोलीमार अपराधियों ने दो लाख तिरसठ हजार रुपये लूट लिया। अपराधियों द्वारा बैंक के समीप से ही संचालक का पीछा किया जा रहा था। मोटरसाइकिल पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने दीपउ पुल और पोखरा के बीच मॉडल पंचायत भवन के समीप सुनसान जगह पर गोली मारकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए | गोली  सीएसपी संचालक के पेट में लगी है | घटना के बाद लोगों द्वारा घायल संचालक को कोटवा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया , जहां वह खतरे से बाहर है | तुरकौलिया के चरगाहा निवासी सीएसपी संचालक संतोष कुमार अपने भाई मिथलेश कुमार के साथ कोटवा स्थित स्टेट बैंक से रूपये निकालकर बाइक से भोपतपुर बझिया ग्राहक सेवा केंद्र जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.