घोड़ासहन पुलिस ने दो घरो में छापेमारी कर 336 बोतल नेपाली शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:गुप्त सूचना पर गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने स्थानीय गांधीनगर में दो घरों मे छापेमारी कर 336 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक कारोबारी फरार हो गया.जानकारी देते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि स्थानीय गांधीनगर में सुरेश साह तथा गणेश पटेल के घर मे छापेमारी की गयी जहां सुरेश साह के घर मे से 178 बोतल एवं गणेश पटेल के घर से 158 बोतल शराब बरामद किया गया.वही मौके से कारोबारी सुरेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गणेश पटेल भागने में सफल रहा.भागे हुए कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं वही बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि अरविन्द कुमार, छोटेलाल पटवारी व ससत्रबल शामिल थे.
![]() |
| जब्त शराब व दो दिन पूर्व गिरफ्तार हुए ललन महतो के साथ गुरुवार को गिरफ्तार हुए सुरेश साह की तस्वीर |
घोड़ासहन:गुप्त सूचना पर गुरुवार की अहले सुबह पुलिस ने स्थानीय गांधीनगर में दो घरों मे छापेमारी कर 336 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक कारोबारी फरार हो गया.जानकारी देते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि स्थानीय गांधीनगर में सुरेश साह तथा गणेश पटेल के घर मे छापेमारी की गयी जहां सुरेश साह के घर मे से 178 बोतल एवं गणेश पटेल के घर से 158 बोतल शराब बरामद किया गया.वही मौके से कारोबारी सुरेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गणेश पटेल भागने में सफल रहा.भागे हुए कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं वही बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि अरविन्द कुमार, छोटेलाल पटवारी व ससत्रबल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.