घोड़ासहन:झरौखर पुलिस ने बाइक समेत 460 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा
झरौखर पुलिस ने बाइक समेत 460 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को दबोचा
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:झरौखर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमवा चौक पर छापेमारी कर नेपाल से लाए जा रहे शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है.मौके से एक कारोबारी को भी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है.झरोखर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान घोड़ासहन थानाक्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी राधामोहन राय के रूप में की गई है.राधामोहन की निशानदेही पर घोड़ासहन में भी स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की गई.यहां से भी भारी मात्रा में शराब को जब्त किया गया है.बताया गया कि जब्त शराब कार्टन में रख कर ले जाया जा रहा था.जांच के दौरान कार्टन से अवैध शराब के 460 पाउच जब्त किए गए हैं। कारोबारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.आवश्यक पूछताछ के बाद कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
![]() |
| जब्त शराब,बाइक व गिरफ्तार कारोबारी के साथ थानाध्यक्ष लालबाबू यादव व अन्य |
घोड़ासहन:झरौखर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमवा चौक पर छापेमारी कर नेपाल से लाए जा रहे शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया है.मौके से एक कारोबारी को भी बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है.झरोखर थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान घोड़ासहन थानाक्षेत्र के बसवरिया गांव निवासी राधामोहन राय के रूप में की गई है.राधामोहन की निशानदेही पर घोड़ासहन में भी स्थानीय पुलिस द्वारा छापेमारी की गई.यहां से भी भारी मात्रा में शराब को जब्त किया गया है.बताया गया कि जब्त शराब कार्टन में रख कर ले जाया जा रहा था.जांच के दौरान कार्टन से अवैध शराब के 460 पाउच जब्त किए गए हैं। कारोबारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है.आवश्यक पूछताछ के बाद कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.