दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल,,थानाध्यक्ष ने पहुंचाया अस्पताल
 |
| घायल कमलेश की तस्वीर |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के छठवा घाट के पास शुक्रवार की शाम हुए दो बाइको के आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक युवक हुए घायल.दोनों युवको को घायलावस्था में देख संध्या गस्ती पर निकले थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी द्वारा अपनी गाड़ी में रख दोनों घायलों को स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सा प्रभारी आर के सिन्हा की देख रेख में इलाज चल रहा है. दोनो घायल युवक की पहचान स्थानीय बीरता चौक निवासी कमलेश कुमार व बालापुर गांव निवासी रमभू भगत के रूप में की गयी है.मिली जानकारी के
 |
| घायल रम्भू भगत की तस्वीर |
अनुसार रम्भू भगत अपनी बहन को उसके ससुराल घोघिया से अपने घर बालापुर ले जा रहा था वही कमलेश बीरता चौक से जगिरहा जा रहा था जहां छठवा घाट के पास आमने सामने टक्कर हो गयी और दोनों घायल हो गए. थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि अभी दोनो युवको का इलाज चल रहा जब आवेदन मिलेगा उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.