ओडीएफ के कार्य मे लापरवाही बरतने वालो पर होगी करवाई :एसडीओ
 |
| बैठक को संबोधित करते एसडीओ मनोज कुमार रजक |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन: प्रखंड को 31 मार्च 2018 तक ओडीएफ करने को लेकर डीएम रमण कुमार के समीक्षा बैठक में पदाधिकारियो एवं कर्मियों को कार्य मे तेजी लाने या करवाई को तैयार रहने के हिदायत के बाद ओडीएफ को लेकर पदाधिकारियो में बेचैनी बढ़ता दिख रहा है.चम्पारण के रन कार्यक्रम को लेकर सिकरहना एसडीओ मनोज कुमार रजक ने प्रखंड कार्यालय स्थित कृषि भवन में प्रखंड के 13 पंचायत के मेंटल पदाधिकारियो सहित आवास सहायक व पंचायत सचिव के साथ ओडीएफ को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गयी.बैठक
 |
| बैठक में उपस्थित सीडीपीओ,महिला पर्यवेक्षिका व अन्य |
में एसडीओ श्री रजक ने गाँव मे रह रहे लोगो को शौचालय निर्माण को लेकर जागरूक करने और शौचालय निर्माण कराने और समय से प्रखंड को ओडीएफ करने का निर्देश दिया.उन्होंने बताया कि कई मेंटल पदाधिकारी ओडीएफ के कार्य मे लापरवाही बरत रहे है.जिनको गाँव मे रह शौचालय निर्माण करने को लेकर चौपाल लगाने,मशाल जुलुस निकालने,बिद्यालयो के पांचवी वर्ग के बच्चों को शौचालय निर्माण को लेकर प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है.इस कार्य मे लापरवाही बरतने वाले पर करवाई किया जाएगा.बैठक में बीडीओ अलाउद्दीन अंसारी,सीओ उदय शंकर मिश्रा, सीडीपीओ पिंकी कुमारी,महिला पर्यवेक्षिका रंजना कुमारी,अनामिका कुमारी,बबिता कुमारी,प्रखंड समन्वयक मधुसूदन कुमार सहित सभी पंचायत मेंटल,आवास सहायक तथा पंचायत सचिव उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.