Breaking News

घोड़ासहन:एसएसबी ने स्कूली बच्चों में बांटी कॉपी,कलम,पेंसिल,कटर,औजार बॉक्स व पॉकेट डिक्सनरी

*एसएसबी ने स्कूली बच्चों में बांटी कॉपी,कलम,पेंसिल,कटर,औजार बॉक्स व पॉकेट डिक्सनरी*
बच्चों में शिक्षण सामग्री बांटते कैम्प के सहायक उपनिरीक्षक रिंग झिंग शेरपा
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवो में एसएसबी जवानों ने मानवता की सेवा करने के साथ ही शिक्षा का अलख भी जगाने के कई मिशाल कायम की है.इसी कड़ी में एसएसबी से 20 वी बटालियन एसएसबी सीतामढ़ी के तत्वावधान में सिव्हीक ऑक्शन प्रोग्राम 2017-18 के तहत बुधवार को जी समवाय एसएसबी कैम्प बरवा खुर्द के सौजन्य से भारत नेपाल सीमा अवस्थित राजकीय नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर के छात्र-छात्रा के बीच कैम्प के सहायक उपनिरीक्षक रिंग झिंग शेरपा के द्वारा कॉपी,कलम,पेंसिल,कटर,औजार बॉक्स व पॉकेट डिक्सनरी आदि सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर एसएसबी के जवानों के साथ विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजेश राम,शिक्षक पवन कुमार व राजकुमार आंनद आदि उपस्थित थे.
राहुल कुमार, घोड़ासहन

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.