Breaking News

घोड़ासहन:शौचालय निर्माण के लिए बालू नही मिलने से परेशान ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य को बनाया बंधक

*शौचालय निर्माण के लिए बालू नही मिलने से परेशान ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य को बनाया बंधक*
प्रदर्शन करते ग्रामीणों की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:बालू उपलब्ध नहीं रहने के कारण शौचालय निर्माण नही हो पा रहा है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य को बंधक बना कर नारेबाजी करने लगे.मामला प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के श्रीपुर कासवा ब्रमस्थान के निकट बुधवार को ग्रामीणों द्वारा वार्ड सदस्य धनमंती देवी को बंधक बनाकर प्रदर्शन करने लगे व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण के लिए बालू नही मिल रहा है जिसके कारण शौचालय का निर्माण नही हो पा रहा है.पंचायत में 1500 परिवारों के पास शौचालय नही है.प्रत्येक शौचालय के निर्माण में 50 सेफ्टी बालू की लागत है.वही 1500 शौचालय के निर्माण के लिए 75 हजार सेफ्टी बालू चाहिए जिसके लिए ग्रामीणों ने बालू उपलब्ध कराने हेतु बीडीओ को भी आवेदन पत्र दिया गया है.वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश संयोजक उदय जायसवाल द्वारा जिलाधिकारी रमण कुमार से मोबाइल फोन पर समस्याओं से अवगत कराया गया.डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने वार्ड सदस्या को मुक्त किया गया.प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में पूर्व सरपंच रूपन साह,रामबाबू महतो,उपेन्द्र यादव, झरिया देवी,राधेश्याम कुमार,सीता देवी,शम्भू गिरी,सुरेन्द्र यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
राहुल कुमार, घोड़ासहन

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.