घोड़ासहन:विभिन्न माँगों को ले प्रखंड मुख्यालय पर दिया गया एक दिवसीय धरना
*विभिन्न माँगों को ले प्रखंड मुख्यालय पर दिया गया एक दिवसीय धरना*
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:घोड़ासहन विकास संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा के नेतृत्व में घोड़ासहन प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न माँगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.श्री सिन्हा ने धरना को संबोधित करते कहा कि क्षेत्र के राजनेताओं की उदासीनता के कारण आज तक घोड़ासहन प्रखंड के दर्जनों गाँव उपेक्षित हैं. वोट बैंक की राजनीति में लीन राजनेता केवल चुनाव में ही गाँवों का रूख करते हैं आजादी के कई दशकों के बाद भी कई गाँव उदासीनता के बाट जोह रहे हैं. उन्होंने कुछ ज्वलंत मुद्दों को गिनाते हुए कहा कि वर्षों पहले निगुआ नदी पर पुल निर्माण के लिए शिलान्यास होने के बावजूद भी पुल का निर्माण नहीं हुआ.बगही भेलवा समेत अन्य गाँवों की सड़को को कौन कहे प्रखंड मुख्यालय की सड़कों की स्थिति भी नारकीय है. शहर में हर जगह जल जमाव है.उन्होंने धरना के माध्यम से सभी गाँवों को प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाली सडकों का अविलंब पक्कीकरण करने की मांग प्रशासन की.धरना को मुख्य रूप से बनकटवा के प्रखंड प्रमुख राज यादव, समाजसेवी जियालाल प्रसाद यादव, शिक्षक विरेन्द्र कुमार, पप्पू शर्मा, अभिमन्यू यादव, सुबोध कुशवाहा ने संबोधित किया. संचालन डॉ सच्चिदानंद कुशवाहा ने किया. मौके पर बेदामी यादव, सत्यदेव यादव, रंजेश सिन्हा, धर्मेन्द्र कुशवाहा, दरोगा कुशवाहा, शंभू पटेल,विजय सिंह, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.धरना कार्यक्रम के बाद शिष्टमंडल सदस्यों द्वारा एक मांग पत्र बीडियो अलाउदीन अंशारी को सौपा.बीडीओ श्री अंशारी ने शिष्टमंडल सदस्यों की मांग को जायज बताते जिला में भेजने की बात कही.
![]() |
| मांगो को ले प्रखंड मुख्यालय पर धरना देते घोड़ासहन विकास संघर्ष मोर्चा के सदस्यों की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.