घोड़ासहन:आगलगी की घटना में तीन आवासीय घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
आगलगी की घटना में तीन आवासीय घर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के बगही भेलवा पंचायत के चम्पापुर खास गांव में बीते शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग जाने से तीन लोगो का आवासीय फुस के घर में रखे नगद 15 हजार समेत हजारो की संपत्ति जल कर राख हो गयी.ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका.पीड़ितों में अजीज मियां, चाँद हवारी, मो.रेयाज एक्का का नाम शामिल है.जानकारी देते वार्ड सदस्य सह संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि घर के लोग खाना खा कर सोने चले गये इसी बीच रोशनी के लिए जलायी गयी ढिबरी (दीया) से आग लग गयी जिससे मो.अजीज के घर में रखे नगद,आभूषण समेत अनाज जल कर राख हो गयी वही चाँद हवारी के घर में रखे कपड़ा,अनाज जल गया जबकि मो. रेयाज के घर में रखे कीमती कपड़े, घड़ी, टीवी समेत हजारो की सम्पति जल कर राख हो गयी. वही पीड़ित द्वारा एक आवेदन अंचल कार्यालय को दिया है.अंचलाधिकारी उदय शंकर मिश्रा ने बताया कि जाँच के लिए हल्का कर्मचारी को भेज दिया गया है जाँच रिपोर्ट आते ही आगे की करवाई की जाएगी.
![]() |
| जले हुए घर को दिखाते पीड़ित पति पत्नी |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.