*मांगो को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने किया कॉलेज में तालाबंदी*
 |
| कॉलेज गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते जाप कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:स्थानीय जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज घोड़ासहन में आठ सूत्री मांगो को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद ने कॉलेज अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया.श्री सिंह ने बताया विगत एक माह पूर्व मांगो का एक ज्ञापन कॉलेज प्रबंधन को सौपा गया था लेकिन इसके निराकरण के लिए कोई कार्रवाई नही की गई. जिसके लेकर आज कॉलेज में
 |
| धरना पर बैठे जाप कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
तालाबंदी की गयीं.उन्होंने बताया कि जब तक कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र प्रताप सिंह को बर्खास्त नही किया जाएगा और अन्य मांगो को जब तक कॉलेज या विश्वविद्यालय प्रसासन नही मानेगी तब तक जन अधिकार छात्र परिषद कॉलेज में संघर्ष करती रहेगी.उक्त मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,युवा प्रखंड अध्यक्ष गुरु शरण,कॉलेज उपाध्यक्ष शादिक अनवर , कॉलेज सचिव विशाल कुमार, जिला सचिव मुंतुन गिरी, अब्दुल्लाह, प्रखंड सचिव सूरज कुमार, युवा जिला महासचिव प्रकाश कुमार बैठा , गौतम कुमार, समीम अहमद, रवि कुमार, सुशील कुमार, टीपु सुल्तान आदि उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.