Breaking News

बनकटवा:दंडाधिकारी के उपस्थिति में टुटा दो महीने से बंद विद्यालय का ताला

*दंडाधिकारी के उपस्थिति में टुटा दो महीने से बंद विद्यालय का ताला*                   
दंडाधिकारी के देखरेख में अभिलेखों का जांच करते अधिकारी
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
बनकटवा : प्रखंड क्षेत्र के गोला पकड़िया पंचायत में दो माह से बन्द विद्यालय का ताला बुधवार को दंडाधिकारी सह सीओ आनन्द कुमार गुप्ता द्वारा तोड़वाया गया.यह कार्यवाई जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के आलोक में एसडीओ सिकरहना ने बनकटवा सीओ को लखौरा थाना के उपस्थिति में करने का आदेश दिया था.मामला प्रखण्ड क्षेत्र के गोलापकड़िया पंचायत अन्तर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पिपरा का है.यह करवाई नियोजन रद्द प्रधान शिक्षक के हठधर्मिता के कारण हुई है.बताया जाता है कि उक्त विद्यालय के प्रधान शिक्षक बिनोद कुमार और उसकी भाभी प्रियंका कुमारी का नियोजन स्थापना मोतिहारी के आदेश के बाद अमान्य संस्था के सर्टिफिकेट पर बहाल होने के कारण 22 दिसम्बर 2017 को दोनो देवर भाभी का नियोजन,नियोजन इकाई गोलापकड़िया द्वारा रद्द कर दिया गया था.नियोजन रद्द होते ही विद्यालय के पूर्व प्रभारी श्री कुमार प्रभार किसी अन्य शिक्षक को न देते हुए विद्यालय में ही तालाबंदी कर दी.मामले को गंभीर मानते हुए बीईओ बनकटवा ने कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को इसकी लिखित सूचना दी थी.विद्यालय में दो माह के ताला बंदी से शिक्षा विभाग अस्त व्यस्त हो गया.हालांकि विद्यालय में पढ़ाई बरामदे पर अन्य शिक्षक करते रहे.दो माह के विद्यालय बन्दी का परिणाम यह हुआ कि प्रखण्ड के सभी विद्यालय के छात्रवृति ,पोशाक का डिमांड राशि भेज दिया गया और मध्यान भोजन योजना बन्द रही लेकिन उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं का यह डिमांड राशि अब तक नही भेजा जा सका है.ताला टूटने के बाद दंडाधिकारी ने बरामद सभी कागजात उपस्थित बीईओ सत्येन्द्र नारायण सिंह को सौप दिया.जिसे बीईओ ने प्रभारी प्रधान शिक्षक मो लालबाबू को सौंप दिया.मौके पर लखौरा थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह,सअनि विजय कुमार,बीईओ सत्येन्द्र नारायण सिंह,बीआरपी जयनाथ सिंह,शशिभूषण कुमार,प्रधान शिक्षक मो लालबाबू,शिक्षा समिति सचिव रागनी देवी,अनिल कुमार यादव,पैक्स अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ यादव तथा चन्दन के अलावे कई अन्य ग्रामीण थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.